
मध्य प्रदेश की राजधानी Bhopal के निशातपुरा इलाके में एक खाली प्लॉट के सेप्टिक टैंक से 33 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जांच में जो कहानी सामने आई, वह किसी Crime Thriller से कम नहीं थी Instagram पर शुरू हुई दोस्ती, Extra Marital Affair, शादी का दबाव और फिर हत्या।
सोशल मीडिया से साथ रहने तक
मृतका की पहचान महाराष्ट्र के गोंदिया की रहने वाली अशरफी उर्फ सिया के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, उसकी मुलाकात आरोपी समीर से इंस्टाग्राम पर हुई थी।
दोस्ती जल्द ही रिश्ते में बदल गई और सिया अपना घर छोड़कर भोपाल आ गई। समीर पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता था। सिया कमला नगर स्थित उसके घर में रहने लगी।
शादी का दबाव और बढ़ता तनाव
रिश्ते में दरार तब आई जब सिया ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया। सूत्रों के अनुसार, वह कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दे रही थी और पैसे की मांग कर रही थी। तनाव इतना बढ़ा कि झगड़े के दौरान गुस्से में समीर ने कथित तौर पर उसका गला घोंट दिया।
शव को बक्से में भरकर सेप्टिक टैंक में फेंका
हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश में शव को लोहे के बक्से में रखकर खाली प्लॉट के सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया। दुर्गंध आने पर मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर केस सुलझा लिया। आरोपी की मां, भाई और बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।
Crime, Love और Digital Reality
यह मामला एक बार फिर बताता है कि सोशल मीडिया पर शुरू होने वाले रिश्तों की चमक के पीछे कई बार जटिल सच्चाइयां छिपी होती हैं।
“DM से शुरू हुई कहानी, FIR पर जाकर खत्म हो गई।”
“अरावली को मत छुओ!” – सुप्रीम कोर्ट का सख्त संदेश, सफारी पर ब्रेक
