
आज भारत की taxi economy में एक नया experiment सड़क पर उतर रहा है। Bharat Taxi App, जिसे देश की पहली co-operative taxi service बताया जा रहा है, सीधे-सीधे Ola-Uber के centralized model को challenge करता है।
यहां pitch साफ है सस्ता किराया, Zero surge pricing और driver को सिर्फ rider नहीं, owner बनाना।
Amit Shah के हाथों होगा Official Launch
Bharat Taxi App का आधिकारिक लॉन्च केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विज्ञान भवन, नई दिल्ली में करेंगे।
शुरुआत Delhi-NCR से होगी और फिर इसे मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई जैसे metro cities में phase-wise rollout किया जाएगा।
Driver-Ownership Model: Steering भी, System भी
जहां Ola-Uber जैसे platforms में driver earning से बड़ा commission कटता है, वहीं Bharat Taxi खुद को commission-free platform बताता है। ड्राइवर सिर्फ service provider नहीं बल्कि platform के co-owner. मतलब यहां app driver को नहीं चलाता, driver app चलाता है।
Co-operative Structure: Driver बनेंगे हिस्सेदार
इस प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाले हर driver को Co-operative Society के 5 shares दिए जाएंगे। Drivers को सिर्फ एक minimum membership fee देनी होगी, जिसे वे डेली, वीकली, मंथली अपनी सुविधा के हिसाब से चुका सकते हैं। कमाई driver की, control भी driver का।
30% तक सस्ता किराया, Zero Surge Culture
Bharat Taxi का दावा है कि उसका किराया market rates से 30% तक सस्ता हो सकता है। सबसे बड़ा differentiator बारिश में भी no surge, ट्रैफिक में भी no surge, peak hours में भी no surge यानी passenger को पहले से पता रहेगा मीटर नहीं बदलेगा, मूड भी नहीं।
One App, Multiple Options
Bharat Taxi App पर यात्रियों को मिलेंगे—

- Bike
- Auto
- Car
Low budget से लेकर comfort ride तक, choice पूरी तरह passenger के हाथ में।
Insurance & Health Cover: Driver Welfare Angle
यह platform खुद को सिर्फ taxi app नहीं, driver welfare ecosystem के तौर पर पेश कर रहा है।
हर driver को मिलेगा ₹5 लाख personal accident insurance, ₹5 लाख family health insurance जो आज भी कई private platforms पर absent है।
Easy Loan, Self-Employment Push
Multi-State Cooperative Societies Act के तहत काम करने की वजह से future में drivers को आसान EMI पर लोन, खुद की गाड़ी खरीदने का मौका मिलेगा।
मतलब driver सिर्फ रोज़ी नहीं, asset भी बनाएगा।
Launch से पहले ही मजबूत रिस्पॉन्स
6 जून 2025 को स्थापना के बाद 3 लाख+ drivers platform से जुड़ चुके हैं। 1 लाख+ users पहले ही register कर चुके हैं। यानी launch से पहले ही साफ है interest real है, hype नहीं।
Ola-Uber का Algorithm vs Bharat Taxi का इंसान
कल तक Algorithm तय करता था किराया, driver सिर्फ accept करता था। अब इंसान तय करेगा नियम, app सिर्फ tool होगा। यही Bharat Taxi की असली लड़ाई है।
