1 करोड़ का नोटिस, पलटवार और भारी! Akshay बोले – द्वेष में भेजा गया

महेंद्र सिंह
महेंद्र सिंह

कुंडा विधायक Raghuraj Pratap Singh उर्फ Raja Bhaiya के पारिवारिक विवाद ने अब सियासत से निकलकर कानूनी अखाड़े में एंट्री ले ली है। राजा भैया की पत्नी Bhanuvi Kumari Singh द्वारा भेजे गए ₹1 करोड़ के मानहानि नोटिस पर अब प्रतापगढ़ से MLC Kunwar Akshay Pratap Singh ‘Gopal Ji’ ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है।

क्या है पूरा मामला?

Bhanuvi Singh ने अपने वकील Pankaj Kaushik के जरिए अपने ममेरे भाई Brijendra Pratap Singh को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में आरोप है कि 21 सितंबर 2025 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर उनके खिलाफ अपमानजनक और भ्रामक पोस्ट की गई। दावा किया गया है कि यह पोस्ट 11 लाख से ज्यादा बार देखी गई, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को अपूरणीय नुकसान पहुंचा।

Bhanuvi Singh ने 15 दिन में सार्वजनिक माफी और ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग की है।

Akshay Pratap Singh का पलटवार

नोटिस सार्वजनिक होते ही MLC Akshay Pratap Singh ‘Gopal Ji’ ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा, “यह नोटिस पूरी तरह निराधार है। भानवी सिंह खुद गलत हैं और द्वेष की भावना से अपने ही भाई को कानूनी नोटिस भेजा गया है।”

उनका कहना है कि यह मामला मानहानि से ज्यादा व्यक्तिगत रंजिश का है, और नोटिस में लगाए गए आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है।

“परिवार का मामला था, अब फाइलों में लड़ाई है।”

आगे बढ़ सकती हैं कानूनी मुश्किलें

Bhanuvi Singh ने नोटिस में साफ किया है कि अगर तय समय में उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तो वह भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दीवानी और आपराधिक मुकदमा दर्ज कराएंगी। यानि यह विवाद अब सोशल मीडिया पोस्ट- लीगल नोटिस – कोर्ट रूम ड्रामा
की दिशा में बढ़ता दिख रहा है।

UP की राजनीति में Raja Bhaiya परिवार पहले ही चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार मामला सिर्फ सियासी नहीं, पारिवारिक, कानूनी और प्रतिष्ठा की जंग बन चुका है।

अस्सीघाट पर Ajit Pawar की अस्थियों का वैदिक विधि से विसर्जन

Related posts

Leave a Comment