
बेंगलुरु से आई यह खबर कई uncomfortable सवाल छोड़ जाती है। बीते शनिवार (31 जनवरी) की रात क्लास 10 का एक स्टूडेंट, अपने कुछ स्कूल दोस्तों के साथ एक ब्रूअरी में पार्टी के बाद घर लौटा — और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, लड़का रात करीब 9 बजे अपने अपार्टमेंट पहुंचा और 9:40 बजे के आसपास यह दुखद घटना सामने आई।
CCTV में क्या दिखा?
CCTV फुटेज में साफ दिखता है कि लड़का दोस्तों के साथ अपार्टमेंट तक आया। दोस्त उसे एंट्रेंस पर छोड़कर चले गए।वह अकेले लिफ्ट से 7वीं मंज़िल पर गया। पुलिस को शक है कि वह घर के अंदर जाने के बजाय बालकनी की ओर गया, जहां से गिरने की घटना हुई।
Accident या Suicide? हर एंगल से जांच
जांच अधिकारियों का कहना है कि “बालकनी की रेलिंग काफी ऊंची है, इसलिए accidental fall की संभावना कम लगती है।” हालांकि, इस स्टेज पर पुलिस आत्महत्या समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है क्या शराब के असर में डर या घबराहट थी? क्या पढ़ाई या किसी निजी परेशानी का दबाव था? या कोई और psychological trigger?
Pub पर गंभीर आरोप, License पर खतरा
जांच में सामने आया कि नाबालिग ने कथित तौर पर एक पब में शराब और सिगरेट का सेवन किया इसके बाद पब मालिक और स्टाफ पर नाबालिग को शराब परोसने का केस दर्ज किया गया है।
हालांकि, पब मैनेजमेंट का दावा है कि “लड़का अपने साथ शराब लेकर आया था, हमने सर्व नहीं किया।”

सच क्या है, इसका फैसला अब CCTV फुटेज और डिजिटल सबूत करेंगे। पुलिस ने जांच पूरी होने तक पब का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
Teen Mental Health & Parenting Pressure?
यह केस सिर्फ कानून का नहीं, society का mirror भी है। जहां underage drinking आसान होती जा रही है। academic pressure बढ़ता जा रहा है। और teenagers emotional support मांगने से डरते हैं। वहीं, एक छोटी-सी रात पूरे परिवार की जिंदगी बदल देती है।
Bengaluru teen death case अभी एक open investigation है, लेकिन यह साफ है कि “नाबालिग, शराब, pressure और silence — यह combination बेहद खतरनाक है।”
पुलिस का कहना है कि सभी CCTV, दोस्तों और परिवार के बयान analyze होने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।
Epstein Files या Political Fiction? MEA—ईमेल की कहानी पूरी तरह फर्जी
