
अयोध्या में राम मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए रामलला के दर्शन के समय में शीत ऋतु के आगमन के साथ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अब भक्त सुबह 7:00 बजे से रामलला के दर्शन कर सकेंगे, जो रात 9:00 बजे तक जारी रहेंगे।
दर्शन समय सारिणी (Updated Timing)
- 04:30 AM: मंगला आरती
- 06:30 AM: श्रृंगार आरती, दर्शन मार्ग से प्रवेश प्रारंभ
- 07:00 AM: दर्शन प्रारंभ
- 12:00 PM: भोग आरती, इस समय डी-वन प्रवेश बंद रहेगा
- 12:30 PM से 01:00 PM: मंदिर का पट बंद रहेगा (आरती एवं भोग के लिए विश्राम समय)
- 01:00 PM: दर्शन पुनः प्रारंभ
- 09:00 PM: डी-एक प्रवेश बंद
- 09:15 PM: दर्शन समाप्त
- 09:30 PM: शयन आरती एवं मंदिर के कपाट बंद
दोपहर आरती व भोग के दौरान एक घंटे का ब्रेक
दोपहर 12 बजे भोग आरती के दौरान मंदिर के प्रवेश द्वार को बंद कर दिया जाता है, जिससे भक्तों को शांति और सुविधा दोनों मिल सके। 12:30 से 1 बजे तक मंदिर पट बंद रहता है, जिसके बाद दर्शन पुनः शुरू होते हैं।

दिवाली पर बुझा हंसी का दीया: असरानी का निधन- हंसी छोड़ गए, आंसू दे गए
