ममता कुलकर्णी को लगा बड़ा झटका,महामंडलेश्वर पद से हटाया गया

किन्नर अखाड़े से भी निष्कासित,महाकुंभ में ली थी संन्यास की दीक्षा प्रयागराज। महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को बड़ा झटका लगा है। ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है।साथ आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी पद से निष्कासित कर दिया गया है।दोनों को किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है।यह फैसला किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास द्वारा लिया गया है।जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर की नियुक्ति होगी। बता दें कि महाकुंभ में फिल्म अभिनेत्री…

Read More

हवाई सर्वेक्षण में सीएम योगी ने अयोध्या में देखा श्रद्धालुओं का सैलाब

अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि देखते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश लखनऊ। महाकुंभ के शुभारंभ के साथ ही प्रयागराज में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। यहां से बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या और काशी में भी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें:नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह ने गोरक्षपीठ में टेका मत्था बीते…

Read More

सीसीटीवी फुटेज और टोपोग्राफी के आधार पर होगी मौनी अमावस्या हादसे की जांच

आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हर्ष कुमार ने प्रयागराज में अधिकारियों के साथ पहली बैठक की महाकुंभ नगर। महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान पर हुए हादसे की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग ने अपनी कार्यवाही तेज कर दी है। आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हर्ष कुमार ने शुक्रवार को प्रयागराज में अधिकारियों के साथ पहली बैठक की। बैठक के बाद आयोग ने संगम नोज के निकट तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग की टीम प्रयागराज पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। जांच आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हर्ष कुमार…

Read More

महाकुम्भ 2025- स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास पर निकली थी यूपी की झांकी को मिला पहला स्थान

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी ने पाया पहला स्थान  नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर निकली उत्तर प्रदेश की झांकी को पहला स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय रंगशाला नई दिल्ली में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उत्तर प्रदेश की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ट्राफी तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। महाकुम्भ 2025- स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास पर थी यूपी की झांकी गणतंत्र दिवस परेड पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर निकली यूपी की झांकी इस बार ‘महाकुम्भ’ पर…

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास व्हाइट हाउस के पास हेलीकॉप्टर और यात्री विमान टकराए, 67 की मौत

नई दिल्ली । अमेरिका में बुधवार देर रात हुए विमान दुर्घटना में सभी 67 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि हो गई।  25 साल में हुए हादसों में सबसे खतरनाक हुआ है। दरअसल सेना के एक हेलीकॉप्टर और यात्री विमान के बीच हवा में हुई टक्कर में कोई भी जिंदा नहीं बच पाया है। दोनों विमानों में कुल 67 लोग सवार थे, सबकी की मौत हो गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। यह पिछले 25 साल के अमेरिकी इतिहास की सबसे घातक विमान दुर्घटना है। दुर्घटना रात…

Read More

दिल्ली विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री का ऐलान 5 फरवरी को आप-दा जाएगी और भाजपा आएगी

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पार्टी की जीत का विश्वास जताते हुए कहा कि पांच फरवरी को आम आदमी पार्टी (आप-दा) जाएगी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आएगी।उन्होंने कहा, “पूरी दिल्ली बोल रही है, 5 फरवरी को आप-दा जाएगी और भाजपा आएगी।” घोंडा विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आप पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र के निवासी ऐसी सरकार चाहते हैं जो उन्हें…

Read More

मौनी अमावस्या पर अयोध्या में श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन सतर्क

72 घंटे में अयोध्या पहुंचे 50 लाख से भी अधिक श्रद्धालु अयोध्या। मौनी अमावस्या पर अयोध्या में श्रद्धालुओ का सैलाब उमड़ पड़ा। मौन रहकर भोर में ही श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान किया। इसके बाद श्रीराम के जयकारों से अयोध्या धाम गुंजायमान हो गया। देर शाम तक अयोध्या श्रद्धालुओं से पटी नजर आई। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के बाहर देर रात तक। श्रद्धालु कतारबद्ध दिखे। जानकारों का कहना है कि पिछले 72 घन्टे में 50 लाख से भी अधिक श्रद्धालु राम नगरी पहुंच चुके हैं। आने वाली वसंत पंचमी तक श्रद्धालुओं…

Read More

 हादसे के बाद मौनी अमावस्या  पर सभी 13 अखाड़ों ने सादगी के साथ त्रिवेणी में लगाई पुण्य डुबकी

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ का दूसरा अमृत स्नान पर्व संपन्न हो गया। मौनी अमृत स्नान पर्व पर घटी घटना के बाद अखाड़ों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पहले श्रद्धालुओं को अमृत स्नान करने का अवसर दिया और बाद में सांकेतिक रूप से अमृत स्नान किया। मौनी अमावस्या अमृत स्नान पर अखाड़ों ने दिखाई संवेदनशीलता त्रिवेणी के तट पर लगे आस्था के महाकुम्भ का दूसरा अमृत स्नान पर्व संपन्न हो गया। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व पर शाम 6 बजे तक करोड़ों लोगों ने…

Read More

जाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुम्भ हादसे पर क्यों हुए भावुक, न्यायिक जांच के दिए आदेश

पत्रकारों को महाकुम्भ हादसे की जानकारी देते हुए सीएम योगी की आंखें हुईं नम महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ हादसे को लेकर बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पत्रकारों से वार्ता करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “भारी भीड़ और बैरिकेड्स टूटने के कारण यह दुखद हादसा हुआ।” मुख्यमंत्री ने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश देते हुए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया। इस आयोग के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश हर्ष कुमार होंगे, जबकि पूर्व डीजी वी.के. गुप्ता और रिटायर्ड आईएएस डी.के. सिंह को आयोग में शामिल किया गया…

Read More

इससे पहले 1954 में भी महाकुंभ में भगदड़ से सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है जानिए कैसे

लखनऊ। प्रयागराज में लगे कुंभ मेले में मौनी अमावस्या के दिन अमृत स्नान के लिए करोडों की भीड़ एक दिन पहले उमड़ पड़ी थी। संगम के तट पर लाखों श्रद्धालु पहुंच गए थे। जो संगम तट पर ही सो गए थे। अचानक कुछ अफवाहें पैदा हुईं, जिससे स्नान पर्व पर भगदड़ मच गई। जिससे दबकर लगभग दो दर्जन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पांच दर्जन से ज्यादा घायल हो गए। ऐसा ही मामला 1954 के महाकुंभ में हुआ था। लाखों श्रद्धालु संगम में स्नान करने पहुंचे थे।देर रात मची भगदड़…

Read More