
पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के हालिया परमाणु युद्ध संबंधी बयान पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि “परमाणु हमले की धमकी देना पाकिस्तान की पुरानी आदत है”, और भारत ऐसी गीदड़भभकियों से नहीं डरता।
आसिम मुनीर की धमकी: “अगर हम डूबे तो आधी दुनिया को साथ ले डूबेंगे”
“We are a nuclear nation. If our existence is threatened, we’ll drag half the world down with us.”
यह बयान अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया, जिसे ThePrint की रिपोर्ट में उजागर किया गया।
आसिम मुनीर ने दावा किया कि अगर भविष्य में भारत से युद्ध हुआ और पाकिस्तान का अस्तित्व खतरे में पड़ा, तो वह पूरे क्षेत्र को परमाणु युद्ध में झोंक देगा।
भारत का सख्त जवाब – “परमाणु हथियार आतंकियों के साथ नहीं!”
भारत के विदेश मंत्रालय ने इस बयान को “गैर-जिम्मेदाराना” बताते हुए कहा:
“ऐसे बयान साबित करते हैं कि जिनके पास परमाणु हथियार हैं और आतंकियों से गठजोड़ भी है, उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।”
MEA ने यह भी कहा कि इस तरह के बयान तीसरे देश की जमीन से देना और भी शर्मनाक है। भारत साफ कर चुका है कि वह अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ और हालिया संघर्ष
2025 में हुए भारत-पाक संघर्ष को लेकर पाकिस्तान दावा कर रहा है कि उसने भारत के 5 फाइटर जेट्स गिराए, जबकि भारत ने 6 पाकिस्तानी विमानों को मार गिराने की बात कही।
-
ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था।
-
जनरल उपेंद्र द्विवेदी और एयर चीफ़ एपी सिंह के अनुसार, यह एक खास रणनीतिक ऑपरेशन था।

-
पाकिस्तान के मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारतीय दावे को खारिज किया।
ट्रंप की “मध्यस्थता” पर भी बयानबाज़ी
आसिम मुनीर ने अमेरिका में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व ने भारत-पाक युद्ध को रोका।
लेकिन भारत ने क्लियर कर दिया कि कोई मध्यस्थता नहीं हुई, बल्कि संघर्षविराम पाकिस्तान की तरफ से बातचीत के प्रस्ताव के बाद हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में कह चुके हैं —
“भारत की सुरक्षा नीति में कोई विदेशी मध्यस्थता की जगह नहीं है।”
ये सिर्फ धमकी है या रणनीति?
पाकिस्तानी सेना का इस तरह परमाणु हथियारों की धमकी देना ना सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि यह एक अस्थिर नेतृत्व की ओर इशारा करता है।
भारत जैसे लोकतांत्रिक और जिम्मेदार देश के लिए यह ज़रूरी हो जाता है कि वह रणनीतिक संयम बनाए रखते हुए अपने सुरक्षा तंत्र को और मज़बूत करे।
भारत झुकेगा नहीं, जवाब देगा!
भारत ने साफ कर दिया है कि चाहे बयानबाज़ी हो या धमकी — “भारत परमाणु धमकी के आगे नहीं झुकेगा।”
MEA की प्रतिक्रिया ने पाकिस्तान को यह साफ संदेश दे दिया है कि रणनीति धमकियों से नहीं, स्थिरता और जवाबदेही से बनती है।
कोहली-रोहित आउट? पहले ये धमाकेदार आंकड़े तो देख लो!
