
Asia Cup 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है और इसका फिनाले 28 सितंबर को होगा। इस बार मुकाबले होंगे T20 फॉर्मेट में और मेज़बानी करेगा UAE (दुबई और अबू धाबी)।
हालांकि, BCCI आधिकारिक होस्ट बना रहेगा क्योंकि भारत-पाकिस्तान राजनीतिक मतभेदों के चलते भारत में मैच मुमकिन नहीं थे।
डबल हेडर वाले दिन पहला मैच 5:30 PM IST, बाकी मैच 8:00 PM IST से होंगे।
टूर्नामेंट का इतिहास — भारत सबसे आगे
-
पहला Asia Cup: 1984 (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका)
-
भारत: 8 बार चैंपियन
-
श्रीलंका: 6 बार
-
पाकिस्तान: सिर्फ 2 बार
-
T20 Asia Cup अब तक सिर्फ दो बार हुआ है – तीसरी बार है 2025
पिछली बार (2023) भारत ने श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी जीती थी।
कौन-कौन सी टीमें खेल रही हैं?
2025 में पहली बार 8 टीमें खेलेंगी:
Direct Entry Teams:
-
भारत
-
पाकिस्तान
-
श्रीलंका
-
बांग्लादेश
-
अफगानिस्तान
Qualifier Teams via ACC Premier Cup:
-
ओमान

-
UAE
-
हॉन्ग कॉन्ग
फॉर्मेट — ग्रुप्स से सुपर फोर तक
ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, ओमान, UAE
ग्रुप B: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हॉन्गकॉन्ग
दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें पहुंचेंगी सुपर फोर में
सुपर फोर से टॉप 2 टीमें खेलेंगी फाइनल (28 सितंबर)
कौन-कौन खिलाड़ी बन सकते हैं स्टार?
-
सलमान मिर्जा (PAK) – PSL 2025 में 11 विकेट
-
मुहम्मद वसीम (UAE कप्तान) – 2922 रन, SR 155.67
-
यासिम मुर्तजा (HK कप्तान) – 70 विकेट in T20I
अफगानिस्तान की मिस्ट्री स्पिन और हॉन्गकॉन्ग की फिटनेस को नज़रअंदाज़ मत कीजिए!
क्यों खास है ये एशिया कप?
T20 फॉर्मेट का मतलब है हर बॉल में उलटफेर संभव है। 2022 में श्रीलंका की चौंकाने वाली जीत ने साबित किया कि बड़े नाम सब कुछ नहीं होते। अब ओमान, हॉन्ग कॉन्ग जैसी टीमें भी डार्क हॉर्स बनकर उभर रही हैं। युवा खिलाड़ी अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार।
“T20 में नाम नहीं, फॉर्म और नर्व्स खेलते हैं!”
फेवरेट्स vs फाइटर्स – किसका चलेगा जादू?
इस बार का Asia Cup ना सिर्फ भारत-पाक मुकाबलों के लिए हाइप क्रिएट कर रहा है, बल्कि नए खिलाड़ियों और छोटी टीमों को Spotlight में ला रहा है।
क्या भारत ट्रॉफी डिफेंड करेगा?
क्या अफगानिस्तान या UAE कर देंगे कोई बड़ा उलटफेर?
क्या हॉन्ग कॉन्ग सबको कर देगा ‘हॉन्ग’?
Cricket के सुपरफैन के लिए ये फेस्टिवल कम नहीं!
“काठमांडू में नया युग, दिखी आग – राष्ट्रपति का घर अब Gen-Z का PG!”
