पंचांग के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार क्या कहता है सितारों का इशारा। पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।
मेष (Aries): सावधानी से करें पार्टनरशिप
बिजनेस में कोई डील फाइनल करने से पहले सोचें, क्योंकि भविष्य में परेशानी दे सकती है। परिवार और संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। छात्र विदेश शिक्षा की योजना को आगे बढ़ा सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
टिप: रिनोवेशन शुरू करने के लिए अच्छा दिन है।
वृषभ (Taurus): प्रमोशन की घंटी बजने वाली है
आज नौकरी में तरक्की के पूरे योग हैं। भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
टिप: पुरस्कार मिलने की संभावना है।
मिथुन (Gemini): मान-सम्मान में होगी वृद्धि
सार्वजनिक स्थान पर आपको कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। स्वास्थ्य और क्रोध दोनों पर नियंत्रण जरूरी है।
शुभ रंग: लाल
टिप: डाइट में लापरवाही से बचें।
कर्क (Cancer): निवेश सोच-समझ कर करें
शेयर बाजार या फाइनेंस से जुड़े मामलों में ध्यान रखें। बिजनेस की दिक्कतें दूर होंगी। सामाजिक आयोजनों में भाग ले सकते हैं।
शुभ रंग: ग्रे
टिप: अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें।
सिंह (Leo): रुके काम पूरे होंगे
पुराने अधूरे काम आज पूरे होंगे। परिवार में नन्हे मेहमान का आगमन संभव है। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद
टिप: जल्दबाजी से बचें।
कन्या (Virgo): खर्चों पर लगाम लगाएं
प्लानिंग अच्छी रहेगी लेकिन कुछ कार्यों में देरी हो सकती है। बच्चों को घुमाने ले जा सकते हैं। सेहत पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: आसमानी
टिप: खर्चों को सीमित रखें।
तुला (Libra): विवाह की राहें होंगी आसान
परिवार में शादी की बात आगे बढ़ सकती है। पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
टिप: दूसरों की मदद करें लेकिन ऑफिस में उलझाव से बचें।
वृश्चिक (Scorpio): संपत्ति में निवेश लाभकारी
नई प्रॉपर्टी की खरीदी हो सकती है। संतान से सुखद समाचार मिलेगा। लॉन्ग ड्राइव की योजना बन सकती है।
शुभ रंग: लाल
टिप: स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
धनु (Sagittarius): इनकम में होगा उछाल
बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। नई शुरुआत के लिए उत्तम समय है। कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखें।
शुभ रंग: गोल्डन
टिप: निवेश सोच-समझकर करें।
मकर (Capricorn): करियर में चमक
आज आपके आत्मविश्वास और वाणी की मिठास से मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा।
शुभ रंग: पीला
टिप: किसी की निजी बात में हस्तक्षेप न करें।
कुंभ (Aquarius): मेहनत रंग लाएगी
ईमानदारी से किए गए कार्यों का फल मिलेगा। इनकम में वृद्धि होगी, लेकिन जीवनसाथी की सेहत को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: सफेद
टिप: संतान के करियर में गाइड करें।
मीन (Pisces): भावनाओं में बहने से बचें
काम में स्थिरता बनी रहेगी। संतान और परिवार से जुड़ी बातों में सकारात्मकता रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
शुभ रंग: ग्रे
टिप: मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।