द्रिक पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी और पूर्णिमा तिथि रहेगी। आकाश में रेवती और अश्विनी नक्षत्र, सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं।
नवग्रह स्थिति:
- शनि ग्रह – मीन राशि में
- केतु – सिंह राशि में, राहु – कुंभ में
- बृहस्पति – कर्क राशि में
- सूर्य और शुक्र – तुला राशि में
- मंगल और बुध – वृश्चिक राशि में युति स्थिति में आज चंद्रमा मीन और मेष राशि में भ्रमण करेगा।
मेष राशि (Aries)
आज आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। बस विवादों से दूर रहें और सेहत पर ध्यान दें।
वृषभ राशि (Taurus)
कड़ी मेहनत करनी होगी तभी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से हल्का मतभेद संभव है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
आलस से बचें वरना मौके हाथ से निकल सकते हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। धैर्य बनाए रखें।
कर्क राशि (Cancer)
आज आपको चारों ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। बच्चों की पढ़ाई में सुधार होगा।
सिंह राशि (Leo)
धन लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। कार्यस्थल पर पदोन्नति के योग हैं।
कन्या राशि (Virgo)
महिला मित्र का सहयोग मिलेगा लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और नए स्रोतों से धन आएगा। निवेश में सावधानी रखें।
तुला राशि (Libra)
व्यापार और नौकरी दोनों में मुनाफे के योग हैं। नौकरी बदलने या ट्रांसफर का अवसर मिल सकता है। यात्रा से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज व्यापार में शानदार लाभ होगा। जमीन-जायदाद खरीदने के योग हैं। विद्यार्थी ध्यान केंद्रित करें वरना पढ़ाई में रुकावट आ सकती है।
धनु राशि (Sagittarius)
जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। वाहन सावधानी से चलाएं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मकर राशि (Capricorn)
नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। व्यापारी वर्ग को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेगा, नए निवेश से बचें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। विद्यार्थी और क्रिएटिव प्रोफेशन वाले लोगों को लाभ मिलेगा। एकाग्रता की कमी थोड़ी परेशान कर सकती है।
मीन राशि (Pisces)
मां की सेहत का ध्यान रखें। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
हनुमान जी को लाल फूल और सिंदूर चढ़ाएं तथा “ॐ हनुमते नमः” का 11 बार जप करें। मंगल दोष शांत होगा और कार्यों में सफलता मिलेगी।
लखनऊ के लाल सचिन पांडे ला रहे हैं Star Plus पर ‘तोड़ कर दिल मेरा’-असली प्रेम कहानी
