किस्मत होगी ऑन ड्यूटी! जानें कौन सी राशि को मिलेगा ‘लक्ष्मी बोनस

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 30 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज का दिन गोपाष्टमी के पावन पर्व के साथ खास बन रहा है। श्रवण नक्षत्र, गंड़ योग, और दक्षिण दिशा शूल जैसे संयोजन आज के दिन को ज्योतिषीय दृष्टि से और प्रभावशाली बना रहे हैं।

ग्रह स्थिति (Planetary Positions Today)

  • चंद्र ग्रह: मकर राशि
  • सूर्य ग्रह: तुला राशि
  • शुक्र ग्रह: कन्या राशि
  • मंगल ग्रह: वृश्चिक राशि
  • बुध ग्रह: वृश्चिक राशि
  • बृहस्पति ग्रह: कर्क राशि
  • शनि ग्रह: मीन राशि
  • राहु ग्रह: कुंभ राशि
  • केतु ग्रह: सिंह राशि

मेष राशि (Aries) – “मूड ऑफ, लेकिन यात्रा ऑन!”

अपनों से दूर होने का दुख मन को भारी करेगा, मगर ध्यान काम पर रखें। भाई-बहनों से बहस हो सकती है। धार्मिक यात्रा या किसी तीर्थ स्थल जाने का योग बन रहा है।
लकी कलर: सिंदूरी लाल | उपाय: विष्णु जी को तुलसी पत्र अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus) – “कानून और कारोबार दोनों आज ध्यान मांगेंगे”

कानूनी मामलों में उलझनें रह सकती हैं। लेकिन दिन के अंत तक आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बिज़नेस में नई टेक्नोलॉजी अपनाने से फायदा होगा।
लकी कलर: सफेद | उपाय: गुरुवार को पीली दाल दान करें।

मिथुन राशि (Gemini) – “ऑफिस में इम्पोर्टेंस, घर में सुकून”

कामकाज में महत्त्व बढ़ेगा, और विदेशी पढ़ाई के योग हैं। प्रियजन से भेंट का सुख मिलेगा। वाहन और मकान से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी।
लकी कलर: हरा | उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

कर्क राशि (Cancer) – “दूसरों की लड़ाई में मत कूदिए!”

किसी के विवाद में दखल आपको मुश्किल में डाल सकता है। तनाव रहेगा लेकिन आकस्मिक धनलाभ के योग हैं।
लकी कलर: सिल्वर | उपाय: चावल का दान करें।

सिंह राशि (Leo) – “ऑफिस में अपग्रेड, लेकिन मूड डाउन”

नई नौकरी या प्रमोशन के संकेत, पर सहकर्मियों से टकराव संभव। दिन के अंत में संयम से काम लें।
लकी कलर: सुनहरा | उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें।

कन्या राशि (Virgo) – “पिता संग चर्चा, पर हेल्थ अलर्ट”

पिता के साथ समय बितेगा, प्रियजन से मुलाकात होगी। लेकिन थकान या दर्द की शिकायत रह सकती है।
लकी कलर: नीला | उपाय: तुलसी के पौधे में जल दें।

तुला राशि (Libra) – “विरोधी एक्टिव, पर जीत आपकी”

पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। कामकाज में नई जिम्मेदारी मिलेगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे, पर विरोधी चुनौती देंगे।
लकी कलर: सफेद | उपाय: मिश्री का दान करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – “स्लो स्टार्ट, ग्रैंड फिनिश”

दिन की शुरुआत धीमी रहेगी, लेकिन सफलता मिलना तय है। व्यवसाय में वृद्धि और धनलाभ के योग।
लकी कलर: मरून | उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius) – “धीरे चलिए, वरना खर्च बढ़ेगा”

सेहत में गिरावट संभव, और बिज़नेस में निवेश की जरूरत। पारिवारिक संपत्ति विवाद उभर सकता है, लेकिन शाम तक धन लाभ का योग।
लकी कलर: पीला | उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

मकर राशि (Capricorn) – “सवेरे झगड़ा, शाम को फायदा!”

जीवनसाथी से तकरार संभव, लेकिन आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।
लकी कलर: ग्रे | उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कुंभ राशि (Aquarius) – “ऑफिस में टकराव, घर में प्यार”

अधिकारियों से मतभेद संभव, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधा पर खर्च बढ़ेगा, पर रिश्तों में मिठास लौटेगी।
लकी कलर: ब्लू | उपाय: जल में हल्दी डालकर अर्घ्य दें।

मीन राशि (Pisces) – “नया सौदा, नई शुरुआत”

भूमि, भवन या इन्वेस्टमेंट के लिए समय शुभ। जीवनसाथी के साथ आनंदमय समय, पर माता की सेहत पर ध्यान दें।
लकी कलर: गुलाबी | उपाय: तुलसी पर दीप जलाएं।

Rohit Sharma बोले—“एक आख़िरी बार सिडनी से विदा…” मत जा यार

Related posts

Leave a Comment