आज बुधवार है और चंद्रमा पूरे दिन मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में चंद्रमा के संचार से गुरु और चंद्रमा केंद्र भाव में आकर गजकेसरी योग बना रहे हैं। वहीं सूर्य और चंद्रमा का केंद्र योग भी विशेष ऊर्जा प्रदान कर रहा है।
इस खगोलीय स्थिति से कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है — तो जानिए आज मेष से मीन तक किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर।
मेष राशि (Aries): काम का दबाव रहेगा, पर रिजल्ट सुपरहिट
आज ऑफिस में workload बढ़ सकता है, मगर आपकी प्लानिंग आपको सफलता दिलाएगी। विरोधी भी आपकी सफलता देखकर चौंक जाएंगे। शाम को जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें।
भाग्य: 86% | उपाय: गणेश जी की पूजा करें।
वृषभ राशि (Taurus): कोई गुड न्यूज़ आपका दिन बना सकती है
दोपहर बाद आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सेहत पर ध्यान रखें, पुरानी समस्या उभर सकती है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
भाग्य: 87% | उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
मिथुन राशि (Gemini): बॉस की कृपा और सफलता का मेल
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा और प्रमोशन की संभावना भी है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
भाग्य: 87% | उपाय: श्रीगणेश चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि (Cancer): राजयोग से होगा मान-सम्मान में इजाफा
राजयोग का असर आज आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। बिज़नेस में पार्टनरशिप फायदेमंद रहेगी। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना ज़रूरी है।
भाग्य: 89% | उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
सिंह राशि (Leo): अटके हुए कामों को आज मिलेगा अंत
आज पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में सम्मान बढ़ेगा। हेल्थ पर ध्यान रखें, खानपान नियंत्रित रखें।
भाग्य: 79% | उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।
कन्या राशि (Virgo): अचानक होगा धन लाभ, मूड बनेगा किंग-साइज
घर में सुकून रहेगा और अचानक आर्थिक लाभ संभव है। शाम को दोस्तों के साथ फन टाइम मिलेगा। गुस्से पर कंट्रोल रखें।
भाग्य: 82% | उपाय: श्रीनारायण कवच का पाठ करें।
तुला राशि (Libra): नए इनकम सोर्स खुल सकते हैं
आपकी मेहनत रंग लाएगी और इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। विदेश से जुड़ा काम लाभ देगा। थकान महसूस हो सकती है, आराम ज़रूरी है।
भाग्य: 89% | उपाय: श्रीगणेश चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio): आर्थिक स्थिति होगी स्ट्रॉन्ग, रिलेशनशिप में मिठास
रुका पैसा वापस मिलेगा। रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा। दिनभर पॉजिटिव रहेंगे और परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे।
भाग्य: 88% | उपाय: गायत्री चालीसा पढ़ें।
धनु राशि (Sagittarius): लक्ज़री का मज़ा, पर कानूनी मामलों में सतर्क रहें
आज खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन मन में खुशी रहेगी। कोर्ट या लीगल मामलों में सतर्क रहें। करियर में बदलाव के संकेत हैं।
भाग्य: 81% | उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
मकर राशि (Capricorn): कोई गोल्डन चांस मिल सकता है
आज नौकरी और बिजनेस में बेहतरीन मौके मिलेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
भाग्य: 85% | उपाय: विष्णुजी की पूजा करें।
कुंभ राशि (Aquarius): खर्चों पर लगाम लगाना ज़रूरी
बिजनेस में लाभ के संकेत हैं, लेकिन फालतू खर्चों से बचें। बच्चों से जुड़ा कोई फैसला आज महत्वपूर्ण रहेगा।
भाग्य: 81% | उपाय: श्रीनारायण कवच का पाठ करें।
मीन राशि (Pisces): लव और मनी दोनों में जीत आपकी
आर्थिक लाभ और रोमांटिक मूड दोनों का कॉम्बो आज मिलेगा। माता-पिता से प्यार और सपोर्ट मिलेगा।
भाग्य: 84% | उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।
गजकेसरी योग आज के दिन को बेहद शुभ बना रहा है। विशेष रूप से कर्क, तुला, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए यह दिन सौभाग्यशाली रहेगा। बस अहंकार से दूर रहें और संयम बनाए रखें।
जहां नाम टाटा है, वहां ‘मिस्त्री’ रहना मुश्किल ही नहीं, लगभग असंभव है
