शनिवार का सितारा भारी! शनि-हनुमान तय करेंगे आज आपकी किस्मत

द्रिक पंचांग के अनुसार आज पौष माह, कृष्ण पक्ष नवमी-दशमी तिथि है। शनिवार का दिन शनि देव और हनुमान जी को समर्पित है, ऐसे में कर्म, धैर्य और संयम की परीक्षा भी होगी और इनाम भी।

आज का दिन हस्त नक्षत्र, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग के कारण कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह है।

मेष राशि (Aries)

आज नौकरी में भाग्योन्नति के संकेत हैं। सोच-समझकर कदम उठाएंगे तो सफलता तय है। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत रंग लाएगी।

वृषभ राशि (Taurus)

कार्यशैली से बॉस खुश रहेंगे। माता-पिता को संतान की चिंता हो सकती है। अचानक खर्च सामने आ सकते हैं, खासकर बिजली या इलेक्ट्रॉनिक सामान पर।

मिथुन राशि (Gemini)

आज दिमाग से काम लेना जरूरी है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस ट्रैवल सफल रहेगा। सही समय पर सही फैसला फायदा दिलाएगा।

कर्क राशि (Cancer)

पढ़ाई में मन न लगने से घर में तनाव हो सकता है। अचानक नुकसान की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों की कार्यशैली सुधरेगी, व्यापारी नई योजना बनाएंगे।

सिंह राशि (Leo)

परिजनों के साथ धार्मिक या तीर्थ यात्रा के योग हैं। किसी बाहरी व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। नए कपड़े या उपहार मिलने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo)

आपका व्यवहार आज आपको लोकप्रिय बनाएगा। वाहन, मशीन और आग से सावधानी रखें। निवेश के लिए समय ठीक है, लेकिन विवादों से दूर रहें।

तुला राशि (Libra)

गलत संगत से नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सरकारी कामों में सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार से लाभ के योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

निवेश में जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। व्यवसाय में उन्नति होगी। किसी भी तरह के विवाद से बचें, वरना परेशानी बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

घर के कामों में समय निकल जाएगा। खुद के लिए समय कम मिलेगा। निवेश से लाभ के संकेत हैं। जीवनसाथी की चिंता रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

निर्णय लेने में असमंजस रहेगा। शरीर में सुस्ती और पुराने रोग उभर सकते हैं। परिवार को उपहार देने का मन बनेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

अचानक धन लाभ से मन खुश रहेगा। आत्म-सम्मान बढ़ेगा। संतान की चिंता से मानसिक दबाव हो सकता है, लेकिन विरोधी शांत रहेंगे।

मीन राशि (Pisces)

घर-जमीन या आवास से जुड़ी समस्या सुलझेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धन और आभूषण प्राप्ति के प्रबल योग हैं।

Related posts

Leave a Comment