लखनऊ: सस्पेंस थ्रिलर और इमोशनल ड्रामा पर आधारित ओटीटी फिल्म ‘अंजान’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 10 मई 2026 को रिलीज़ कर दिया गया। फिल्म का ट्रेलर ‘बालाजी मैजिक स्टूडियो’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया, जिसके बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और जिज्ञासा तेज हो गई है।
ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान फिल्म से जुड़े कलाकारों और पूरी टीम की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। ट्रेलर में सस्पेंस, भावनात्मक कहानी और रोमांचक दृश्यों की झलक देखने को मिली, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
विशाल आनंद ने लिखी कहानी, करण उपाध्याय ने संभाला निर्देशन

फिल्म ‘अंजान’ के राइटर और क्रिएटर विशाल आनंद हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन और संपादन करण उपाध्याय ने किया है। फिल्म का निर्माण ‘बालाजी मैजिक स्टूडियो’ के बैनर तले किया गया है। निर्माताओं का दावा है कि फिल्म की कहानी दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखेगी। ट्रेलर में रहस्य और भावनाओं का संतुलन देखने को मिला है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
इन कलाकारों की दिखेगी अहम भूमिका
फिल्म में विशाल आनंद, अजय द्विवेदी, रश्मि पाठक, विकास राना और साहीबा सोनी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सभी कलाकारों के किरदार ट्रेलर में अलग-अलग अंदाज में दिखाई दिए हैं, जिसने कहानी को लेकर रहस्य और बढ़ा दिया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर स्वर्गीय उर्मिला देवी हैं, जबकि राकेश रामेला ने एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी निभाई है।

19 मई को होगा प्रीमियर, 21 मई को ओटीटी पर रिलीज़
फिल्म ‘अंजान’ का भव्य प्रीमियर शो 19 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद यह फिल्म 21 मई 2026 को ‘Moon OTT’ प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी। फिल्म की टीम को उम्मीद है कि सस्पेंस और इमोशनल ड्रामा से भरपूर यह कहानी ओटीटी दर्शकों को पसंद आएगी और रिलीज़ के बाद फिल्म को अच्छा प्रतिसाद मिलेगा।
