
ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव में एक सवाल बार-बार उठ रहा है क्या सच में Mossad ने ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की लोकेशन ट्रैक की? और अगर हां, तो कैसे? जहां मिसाइलें आसमान में जा रही हैं, वहीं सोशल मीडिया पर थ्योरी उड़ रही हैं। फर्क सिर्फ इतना है मिसाइल का सोर्स पता होता है, थ्योरी का नहीं।
डेंटल इम्प्लांट ट्रैकिंग: साइंस या साइंस-फिक्शन?
सबसे ज्यादा वायरल थ्योरी “खामेनेई के दांतों में लगाया गया डेंटल इम्प्लांट ही ट्रैकिंग डिवाइस था।”
सुनने में यह Netflix सीरीज जैसा लगता है। टेक्निकली? माइक्रो-डिवाइस बनाना संभव है। प्रैक्टिकली? बिना सर्जिकल, लॉजिस्टिक और रेडियो सिग्नल सपोर्ट के बेहद जटिल। अब तक इस दावे का कोई आधिकारिक प्रमाण सामने नहीं आया है। डिफेंस एक्सपर्ट्स का साफ कहना है “संभव” और “साबित” दो अलग शब्द हैं। इंटरनेट पर लोग साइंस को स्पाई थ्रिलर की स्क्रिप्ट समझ लेते हैं।
IRGC के अंदर ‘लीक’ थ्योरी
दूसरी चर्चा ईरान की ताकतवर फोर्स Islamic Revolutionary Guard Corps यानी IRGC के अंदर कोई मुखबिर। इतिहास गवाह है जासूसी बाहरी से ज्यादा अंदर से सफल होती है। लेकिन इस दावे पर भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं। ईरानी प्रशासन ने सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। और जब सरकारें चुप रहती हैं, तो इंटरनेट बोलने लगता है।
हाई-टेक सर्विलांस: सबसे कम रोमांटिक, सबसे ज्यादा संभव
अब आते हैं सबसे ‘बोरिंग’ लेकिन सबसे संभव विकल्प पर सैटेलाइट इमेजिंग, डिजिटल सर्विलांस, CCTV नेटवर्क। खुफिया एजेंसियां दशकों से इन तरीकों का उपयोग करती रही हैं। अगर किसी शहर का ट्रैफिक कैमरा नेटवर्क एक्सेस में हो, अगर मूवमेंट पैटर्न एनालिसिस किया जाए,
अगर सैटेलाइट डेटा लगातार मॉनिटर हो तो बिना किसी दांत में चिप लगाए भी बहुत कुछ जाना जा सकता है।
यह थ्योरी न तो वायरल है, न फिल्मी। लेकिन विशेषज्ञ इसे ज्यादा credible मानते हैं।

‘बदेसाबा’ ऐप और साइकोलॉजिकल वार
सोशल मीडिया पर एक और दावा ईरान का लोकप्रिय प्रार्थना ऐप ‘Badessaba’ हैक कर लिया गया। पोस्ट्स में दावा है कि ऐप से शासन विरोधी संदेश प्रसारित हुए। अगर यह सच है, तो यह सीधा लोकेशन ट्रैकिंग नहीं, बल्कि Psychological Warfare का हिस्सा होगा। आधुनिक युद्ध में सिर्फ बॉर्डर नहीं टूटते डिजिटल भरोसा भी टूटता है।
असली सवाल: सच क्या है?
यहां सबसे जरूरी बात इनमें से किसी भी थ्योरी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जासूसी की दुनिया में सच्चाई अक्सर सालों बाद सामने आती है। अभी जो है, वह अनुमान है, विश्लेषण है, speculation है। लेकिन एक बात साफ है आज की जंग सिर्फ जमीन पर नहीं, डेटा पर लड़ी जाती है। और डेटा कभी-कभी मिसाइल से ज्यादा खतरनाक होता है।
इंटरनेट को जासूसी पसंद है
लोगों को जासूसी की कहानियां पसंद हैं। दांत में चिप, सेना में गद्दार, हैक हुआ ऐप यह सब narrative है। लेकिन असली दुनिया में intelligence काम करती है चुपचाप। बिना ट्वीट किए। बिना वायरल हुए और जब सच सामने आता है तब तक इंटरनेट अगली थ्योरी खोज चुका होता है।
मिडिल ईस्ट में ‘तेल-तूफ़ान’, क्रूड ऑयल 13% उछला- NATO सेना इंट्री होगी!
