राजधानी में गोलियों की गूंज — Target पर Lawrence Bishnoi का वकील

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

देश की राजधानी एक बार फिर headlines में है। मंगलवार रात कश्मीरी गेट इलाके में गोलियों की आवाज़ ने सन्नाटा तोड़ दिया। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम से जुड़े वकील दीपक खत्री की कार को निशाना बनाकर चार राउंड फायरिंग की गई।

अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Targeted Attack? कार का पिछला शीशा चकनाचूर

पुलिस की शुरुआती जांच में कार का पिछला शीशा पूरी तरह टूटा मिला। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावरों का इरादा सिर्फ डराने का नहीं, बल्कि साफ तौर पर निशाना साधने का था।

फिलहाल CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के एरिया में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। Crime scene की तस्वीरें बता रही हैं — राजधानी में “law & order” पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Lawrence Bishnoi Connection

हमला ऐसे शख्स से जुड़ा है जिसका नाम देशभर के कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सामने आता रहा है। लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल जेल में बंद है, लेकिन उसके नेटवर्क और कथित गैंग गतिविधियों को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं।

अब सवाल ये है, क्या यह गैंग rivalry का मामला है या intimidation strategy?

जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं। राजधानी में बढ़ती फायरिंग और गैंगवार की घटनाएं राजनीतिक बहस को भी हवा दे रही हैं। “CCTV हर चौराहे पर है, लेकिन trigger किसके हाथ में है?”

Public safety बनाम political blame game — यह बहस अब और तेज होने वाली है।

मौके से चार खाली कारतूस मिलने की सूचना। आसपास के CCTV फुटेज की जांच, संदिग्धों की पहचान के प्रयास। गैंग एंगल की पड़ताल।

पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

AI समिट में ‘हाई-वोल्टेज’ ड्रामा, शर्टलेस प्रोटेस्ट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Related posts

Leave a Comment