AI में भारत का Mega Leap: 2 साल, 200 बिलियन डॉलर

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

India AI Impact Summit 2026 की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। 20 फरवरी तक चलने वाली इस हाई-प्रोफाइल टेक समिट के साथ एक विशाल AI Expo भी आयोजित किया जा रहा है।

करीब 65 देशों की भागीदारी और 600 से अधिक स्टार्टअप्स की मौजूदगी इसे South Asia का सबसे बड़ा AI gathering बना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI Impact Expo का उद्घाटन करते हुए India के AI Vision को global मंच पर रेखांकित किया।

$200 Billion AI Stack Investment Big Announcement

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा, “अगले दो वर्षों में AI stack की पांचों लेयर्स में 200 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश देखने को मिलेगा।”

AI Stack में शामिल हैं:

  1. Compute Infrastructure
  2. Data Layer
  3. AI Models
  4. Application Layer
  5. Security & Governance

यह संकेत देता है कि भारत केवल AI यूज़र नहीं, बल्कि AI Developer Nation बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

NVIDIA की बड़ी तैयारी

अमेरिकी टेक दिग्गज NVIDIA भी भारत में बड़े AI निवेश की तैयारी में है। NVIDIA के CEO Jensen Huang के समिट में व्यक्तिगत रूप से शामिल न होने पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि unavoidable commitments के कारण वे उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन कंपनी के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। मंत्री के अनुसार, NVIDIA भारत की कई कंपनियों के साथ बड़े पैमाने पर AI investment partnerships पर काम कर रही है।

Startup Ecosystem को Boost

600+ स्टार्टअप्स की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि India का AI innovation ecosystem अब experimentation phase से निकलकर scale-up phase में प्रवेश कर रहा है। सरकार का फोकस AI infrastructure, semiconductor ecosystem और domestic model development पर है।

Strategic Significance

AI अब सिर्फ technology नहीं — strategic asset है। Global race में US, China और Europe के बीच India अपनी अलग position बनाना चाहता है। $200 Billion का projection बताता है कि policy intent अब capital commitment में बदल रहा है।

Epstein फाइल्स से दिल्ली तक सियासी धमाका! संसद में ‘इस्तीफा दो’ की गूंज

Related posts

Leave a Comment