अब Deal पक्की! EU के साथ हाथ मिलाते ही भारत को मिला Global Boost

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

कई दौर की बातचीत, अटकी फाइलें और बदले हुए ग्लोबल हालात—इन सबके बाद 27 जनवरी को भारत और यूरोपीय संघ के बीच Free Trade Agreement (FTA) पर आखिरकार मुहर लग गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया–EU बिजनेस फोरम में इसे “historic trade agreement” बताया और कहा कि यह partnership अब सिर्फ सरकारों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज और बाजार—दोनों तक पहुंचेगी।

क्यों खास है ये डील?

EU भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। PM मोदी के मुताबिक, यूरोप में भारतीय निवेश 40 बिलियन यूरो तक पहुंच चुका है। R&D से लेकर manufacturing और services तक, दोनों पक्ष पहले से जुड़े हैं—अब FTA ने इस रिश्ते को formal fast-track दे दिया है।

सरल शब्दों में कहें तो यह डील भारत को 500 मिलियन से ज्यादा यूरोपीय consumers के मार्केट तक आसान पहुंच देती है।

भारत को क्या मिलेगा सबसे बड़ा फायदा?

FTA का सबसे बड़ा फायदा भारत के labour-intensive sectors को मिलेगा।
इसमें शामिल हैं:

  • Textiles, Gems & Jewellery
  • Auto parts और Engineering goods
  • Fruits, vegetables, processed food और seafood

PM मोदी ने साफ कहा कि इससे किसानों और मछुआरों की income पर सीधा असर पड़ेगा। साथ ही IT, education, traditional medicine और business services को भी यूरोप में नए मौके मिलेंगे।

Global Uncertainty में India–EU Message

प्रधानमंत्री ने मौजूदा global business turmoil की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब कंपनियां अपनी supply chains और partnerships दोबारा सोच रही हैं, तब यह FTA दुनिया को एक clear signal देता है। India और EU भरोसेमंद, future-ready partners हैं।

Green Transition में EU का साथ

डील का एक अहम हिस्सा है EU की 500 मिलियन यूरो की मदद, जो अगले दो साल में भारत के greenhouse gas reduction और green transition में लगाई जाएगी। यानी trade के साथ climate cooperation भी।

क्या-क्या होगा सस्ता? (यहां आम आदमी खुश)

FTA के तहत EU के करीब 90% products पर tariff घटेगा
मतलब—

  • EU Cars: टैक्स 110% से धीरे-धीरे 10% तक
  • Wine & Spirits: टैक्स 20–40%
  • Beer: टैक्स 50%
  • Olive oil, vegetable oil: टैक्स zero
  • Medical & surgical equipment: 90% products duty-free

इलाज, टेस्ट और imported lifestyle products—सब पर असर दिखेगा।

Deal बड़ी है, उम्मीदें उससे भी बड़ी

FTA कागज़ पर perfect लगती है, लेकिन असली टेस्ट implementation का होगा। भारत में डील sign होना आसान है ground reality तक पहुंचाना असली diplomacy है।

India–EU FTA सिर्फ एक trade agreement नहीं, बल्कि भारत की global positioning का next chapter है। Export boost, cheaper imports और strategic confidence—तीनों एक साथ।

हिंदी पर फिर क्यों भड़का तमिलनाडु? MK Stalin के बयान से सुलगी पुरानी आग

Related posts

Leave a Comment