मुंबई फुल ऑन ‘भगवा मोड’ में! BMC में महायुति की बंपर जीत

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव 2026 के नतीजों ने महाराष्ट्र की राजनीति में साफ संदेश दे दिया है। BJP-Shiv Sena (Shinde) की महायुति ने नगर निगम में ऐसा प्रदर्शन किया कि मुंबई की सड़कों से लेकर सियासी गलियारों तक जश्न का माहौल बन गया।

227 सीटों वाली BMC में अब तक आए रुझानों में 208 सीटों का फैसला लगभग तय हो चुका है। इनमें से महायुति 118 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि शिवसेना (UBT) 70 सीटों तक सिमटती दिख रही है। कांग्रेस और अन्य दल दो अंकों तक भी नहीं पहुँच पाए।

Seat Tally Snapshot (Trends)

  • BJP: 85 सीटों पर बढ़त
  • Shiv Sena (Shinde): 30 सीटें
  • Shiv Sena (UBT): 68–71 सीटें
  • Congress: 10–12 सीटें
  • Others: 4–5 सीटें

बहुमत का जादुई आंकड़ा: 114 सीटें महायुति पहले ही इस आंकड़े को पार करती नजर आ रही है।

राजनीतिक मायने: Devendra Factor या Opposition Failure?

BJP नेता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे “मुंबई में सकारात्मक राजनीति की जीत” बताया। सियासी जानकारों की मानें तो Devendra Fadnavis मॉडल, मजबूत संगठन और UBT गुट की कमजोर ग्राउंड स्ट्रैटेजी इस नतीजे के बड़े कारण रहे।

वहीं दूसरी ओर, ठाकरे खेमे के लिए यह नतीजा सिर्फ हार नहीं, बल्कि राजनीतिक चेतावनी माना जा रहा है।

विवाद भी साथ-साथ

Ward 72 में EVM तकनीकी खराबी के चलते काउंटिंग रुकी। शिवसेना UBT उम्मीदवार मनीषा पांचाल ने दोबारा चुनाव की मांग की। चुनाव आयोग ने जांच का भरोसा दिया।

मुस्लिम बहुल इलाकों में AIMIM की एंट्री

इस चुनाव में AIMIM ने चौंकाया। वार्ड 134, 143 और 145 से ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि सपा को बड़ा झटका लगा।

मुंबई की जनता ने इस बार साफ कह दिया — “नगर निगम चाहिए, नाटक नहीं!”

पोस्टर, प्रेस कॉन्फ्रेंस और ट्विटर वॉर से ज़्यादा, सड़क, पानी और कचरा वोटर के लिए असली मुद्दे साबित हुए।

BMC में पहली बार BJP का इतना मजबूत वर्चस्व, शिवसेना शिंदे को सीटें मिलीं, लेकिन अपेक्षा से कम। UBT खेमे में आत्ममंथन तय।

मूलांक 5 वाले: बुद्धिमान, साहसी और कभी-कभी प्यार में ‘फ्लिपफ्लॉप’!

Related posts

Leave a Comment