AI स्मार्ट हुआ, सोच नहीं! Grok-AI पर प्रियंका चतुर्वेदी का सरकार को अलर्ट

हुसैन अफसर
हुसैन अफसर

शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने देश में AI टूल्स के बढ़ते दुरुपयोग को लेकर केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने खास तौर पर Grok-AI जैसे टूल्स के जरिए महिलाओं की तस्वीरों को यौन रूप से विकृत कर सोशल मीडिया पर फैलाने के मामलों पर गंभीर चिंता जताई है।

सांसद ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप और सख्त कदम उठाने की मांग की है।

महिलाओं की गरिमा और प्राइवेसी पर सीधा हमला

प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने पत्र में लिखा कि AI टूल्स का यह दुरुपयोग महिलाओं की प्राइवेसी का हनन करता है। उनकी गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाता है। कई मामलों में ब्लैकमेलिंग और सामाजिक शर्मिंदगी का कारण बनता है।

उन्होंने कहा कि एक बार तस्वीर का गलत इस्तेमाल हो जाए, तो उसका डिजिटल ट्रेस मिटाना लगभग नामुमकिन हो जाता है।

AI Apps पर कानून क्यों जरूरी?

सांसद के मुताबिक, “AI का उद्देश्य जीवन को आसान बनाना है, लेकिन अगर वही तकनीक महिलाओं के शोषण का औजार बन जाए, तो चुप रहना अपराध होगा।”

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि AI Apps और Tools के लिए स्पष्ट कानून, गाइडलाइंस और सख्त रेगुलेशन बनाए जाएं, ताकि इस तरह के कंटेंट पर रोक लगाई जा सके।

समस्या सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, सोच भी है

प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मुद्दे को केवल तकनीकी नहीं, बल्कि सामाजिक समस्या बताया। उन्होंने लिखा कि लड़कों को बचपन से महिलाओं की इज्जत करना सिखाया जाना चाहिए, परिवारों को युवाओं की विकृत मानसिकता को समझना होगा। सिर्फ ऐप बैन करने से नहीं, सोशल सुधार से भी समाधान निकलेगा।

AI को ट्रेन किया जा सकता है, लेकिन अगर इंसान की सोच ही Untrained हो, तो हर टेक्नोलॉजी खतरनाक बन जाती है।”

देरी खतरनाक साबित हो सकती है: चेतावनी

प्रियंका चतुर्वेदी ने आगाह किया कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो AI महिलाओं के शोषण का नया हथियार बन सकता है। Deepfake और Morphing जैसे अपराध बढ़ेंगे। बाद में इस चुनौती से निपटना और मुश्किल होगा।

उन्होंने सरकार से अपील की कि कड़े कानून बनाकर उनका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

यह मामला सिर्फ Grok-AI का नहीं, बल्कि भारत में AI Governance और Women Safety Online का है।

अब सवाल यह नहीं कि AI क्या कर सकता है बल्कि यह है कि सरकार AI को क्या करने से रोकेगी?

फायर नहीं, सिस्टम फेल हुआ! Goa Night Club Fire में खुला घोटाला

Related posts

Leave a Comment