
उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और जहरीली हवा—तीनों की चपेट में है। 20 दिसंबर को दिल्ली में 16.9°C अधिकतम तापमान के साथ सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड हुआ।
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पारा 7 डिग्री तक पहुंच गया है—हालात ऐसे कि शिमला-नैनीताल से भी ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है।
IMD Alert: 16 राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर
IMD ने 31 दिसंबर तक उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड का अनुमान जताया है।
- 16 राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा
- Severe Cold Wave की चेतावनी
- जम्मू-कश्मीर में चिल्ला-ए-कलां शुरू (29 जनवरी तक)
उधर, NASA ने La Nina के एक्टिव होने की पुष्टि की है—मतलब इस बार ठंड सामान्य से ज्यादा रह सकती है।
Delhi Weather & AQI: हवा भी भारी, ठंड भी
दिल्ली-NCR में स्मॉग + फॉग का खतरनाक कॉम्बो बना हुआ है। आज सुबह AQI 400+ दर्ज किया गया—
- आनंद विहार: 438
- चांदनी चौक: 455
- ITO: 405
- वजीरपुर: 449
- द्वारका: 420
- जहांगीरपुरी: 444
IMD के अनुसार 31 दिसंबर तक राजधानी में मौसम खराब रहेगा। क्रिसमस पर कड़ाके की ठंड और पूरे हफ्ते स्मॉग-फॉग की आशंका है।

Jammu-Kashmir: Season की पहली Snowfall
जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी के साथ चिल्ला-ए-कलां की शुरुआत हो चुकी है।
- सोनमर्ग, जोजिला, द्रास में भारी बर्फबारी
- Bandipora-Gurez NH बाधित
- मैदानी इलाकों में icy winds और गलन बढ़ने की संभावना
Rain & Snow Alert: Western Disturbance एक्टिव
IMD के मुताबिक Western Disturbance मध्य ईरान के ऊपर एक्टिव है और Western Jet Stream (≈105 knots) का असर उत्तर भारत पर पड़ रहा है।
- अगले 3 दिन: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बारिश/बर्फबारी
- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी snow-rain की संभावना
- असर: मैदानी राज्यों में कोहरा और शीतलहर और तेज
Fog & Cold Wave Timeline (State-wise)
- उत्तराखंड, UP, हरियाणा, पंजाब: 25-27 दिसंबर—घना/बहुत घना कोहरा
- पश्चिमी UP: 26-27 दिसंबर
- पूर्वी UP: 22, 26-27 दिसंबर
- बिहार: 22-23 दिसंबर
- झारखंड: 23 दिसंबर
- HP: 23-25 दिसंबर | UK: 24-25 दिसंबर
- Cold Wave: पंजाब (24), हरियाणा (22,24), UP (22-25), MP (22), छत्तीसगढ़ (22), तेलंगाना (22-23) सहित कई इलाके
इस बार ठंड कह रही है— “जैकेट कम है, patience ज्यादा चाहिए।”
एपस्टीन फाइल्स खुलीं तो हड़कंप! नाम बड़े, आरोप नहीं—सवाल फिर भी बड़े
