
दिल्ली की Rouse Avenue Court ने Land-for-Job मामले में आरोप तय करने का आदेश फिलहाल टाल दिया है। कोर्ट का तर्क भी बिल्कुल वाजिब— “पहले ये तो पता चले कि 103 में से अभी कितने आरोपी दुनिया में मौजूद हैं!”
CBI द्वारा दायर इस केस में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती, हेमा यादव समेत कई नाम शामिल हैं।
CBI को हाज़िरी लगाओ—Updated Status Report चाहिए
CBI ने इस मामले में कुल 103 लोगों पर चार्जशीट दायर की थी। लेकिन कोर्ट की सुनवाई में पता चला कि इनमें 4 आरोपियों की मौत हो चुकी है। ऐसे में कोर्ट ने साफ निर्देश दिया—“CBI पहले अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट दे, फिर आरोप तय होंगे।”
लगता है कोर्ट भी कन्फ्यूज न होना चाहता—भई, 103 नाम याद रखना आसान नहीं!
राबड़ी देवी की अर्जी—जज साहब बदलें!
इस पूरे ड्रामे के बीच एक और ट्विस्ट— राबड़ी देवी ने जज विशाल गगोने को केस से हटाने की याचिका दायर की है। इसपर फैसला 6 दिसंबर को आ सकता है। अगर जज नहीं हटते, तो वही 8 दिसंबर को केस की सुनवाई आगे बढ़ाएँगे।

राजनीतिक गलियारों में माहौल कुछ ऐसा— “कौन किधर जाएगा, फैसला कोर्ट बताएगा!”
अगली डेट—8 दिसंबर: आरोप तय होंगे या फिर एक और तारीख?
अब नजरें टिकी हैं अगली सुनवाई पर। क्या 8 दिसंबर को आरोप तय होंगे, या फिर इस हाई-प्रोफाइल केस में एक और तारीख जुड़ जाएगी?
भारतीय राजनीति में सिर्फ भाषण ही नहीं, तारीखें भी खूब मिलती हैं!
