पीएम मोदी का उत्तराखंड को ₹8,000 करोड़ का ‘सिल्वर’ तोहफा

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

उत्तराखंड के गठन की रजत जयंती (25 वर्ष) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को ₹8,260 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
देहरादून में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा — “उत्तराखंड को ऊंचाई पर देखकर हर उस व्यक्ति को गर्व हो रहा है जिसने इसके निर्माण के लिए संघर्ष किया।”

डबल इंजन की सरकार, डबल डेवलपमेंट का वादा!

पीएम मोदी ने कहा कि “डबल इंजन की भाजपा सरकार” उत्तराखंड की ताकत को नई ऊंचाई देने में जुटी है।
उन्होंने देवभूमि के लोगों को रजत जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा — “यह उत्तराखंड के उत्कर्ष का कालखंड है। अब ये राज्य भारत की आध्यात्मिक राजधानी बन सकता है।”

8,260 करोड़ की परियोजनाओं की झलक:

  • देहरादून जलापूर्ति कवरेज (Amrit Yojana)
  • सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र
  • पिथौरागढ़ विद्युत सबस्टेशन का शुभारंभ
  • हल्द्वानी एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान
  • 28,000 किसानों को ₹62 करोड़ की आर्थिक सहायता

साथ ही पीएम मोदी ने स्मारक डाक टिकट भी जारी किया — जो राज्य की उपलब्धियों और आध्यात्मिक पहचान को दर्शाता है।

उत्तराखंड – भारत की आध्यात्मिक धड़कन

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड सिर्फ पहाड़ और प्रकृति नहीं, बल्कि “भारत के आध्यात्मिक जीवन की धड़कन” है।
उन्होंने कहा,

“गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, जागेश्वर और आदि कैलाश — ये सिर्फ तीर्थ नहीं, भारत की आत्मा हैं।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर उत्तराखंड ठान ले, तो आने वाले वर्षों में ‘ग्लोबल स्पिरिचुअल कैपिटल’ बन सकता है।

“पहाड़ तो हमेशा ऊंचे थे, अब विकास भी पहाड़ चढ़ गया!” सच कहें तो, ‘डबल इंजन’ अब देवभूमि के लिए ‘ट्रिपल एनर्जी’ बन गया है – आस्था, विकास और आत्मविश्वास!

इंडिया के खिलाफ पाक टीम रीसेट! 15 में 12 नए चेहरे, तीन पुराने बचे

Related posts

Leave a Comment