“पैक कर दो नेताओं को!” — ललन सिंह के बयान पर बिहार में बवाल

Ajay Gupta
Ajay Gupta

बिहार की सियासत में बयानबाज़ी वैसे भी किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से कम नहीं होती — अब जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह ने एक ऐसा डायलॉग बोल दिया, जिसने वोटों से ज़्यादा FIR बटोरी।

मोकामा सीट पर अनंत सिंह के लिए प्रचार करते वक्त ललन सिंह ने जनता से कहा — “कुछ नेताओं को चुनाव वाले दिन घर में पैक कर दो…”

बस फिर क्या था, यह बयान वायरल हुआ और पटना प्रशासन ने भी ‘एक्शन पैक्ड’ मूड में केस दर्ज कर दिया।

वीडियो वायरल, केस फाइनल!

जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर तैरने लगा, पटना ज़िला प्रशासन की निगरानी टीम ने फुटेज खंगाला और मामला दर्ज कर लिया। आरोप है कि बयान में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का उल्लंघन हुआ है।

सरकार के रडार में आते ही ललन सिंह का बयान अब एविडेंस बन चुका है, और प्रशासन ने साफ कहा — “वीडियो में जो कहा गया, वही रिकॉर्ड में जाएगा।”

अनंत सिंह की गिरफ्तारी और नया ड्रामा

उधर, अनंत सिंह पहले से ही सुर्खियों में हैं। हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद उनका प्रचार ललन सिंह कर रहे थे, लेकिन अब लगता है प्रचार से ज़्यादा “बयान का प्रहार” भारी पड़ गया है।

राजनीति में नया फॉर्मूला — बोलो और फिर बोलने की सफाई दो!

बिहार की राजनीति में बयान अब इतने ‘क्रिएटिव’ हो गए हैं कि स्क्रिप्ट राइटर भी शर्मा जाए। कोई किसी को “घर में पैक” करवा रहा है, तो कोई “पकौड़ा रोजगार” का जिक्र करता है। जनता सोच रही है — “अब चुनाव में मुद्दे नहीं, मीम्स जीतेंगे।”

बिहार का चुनावी मौसम गरम है — FIR भी फास्ट, बयान भी ब्लास्ट! अब देखना ये है कि ललन सिंह अगली रैली में बयान देंगे या बयान की सफाई देंगे?

CM योगी बोले – “स्मार्टफोन छोड़ो, किताबों से दोस्ती करो!”

Related posts

Leave a Comment