तेजस्वी का बड़ा दांव: मकर संक्रांति पर हर बहन के खाते में 30 हज़ार

Ajay Gupta
Ajay Gupta

बिहार के चुनावी रण में अब “वोट फॉर नोट” नहीं बल्कि “नोट फॉर वोट” का दौर लौट आया है। 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है, और उससे पहले तेजस्वी यादव ने महिलाओं को खुश करने के लिए बड़ा मास्टरस्ट्रोक चला दिया है।

तेजस्वी बोले — “सरकार बनते ही 14 जनवरी, मकर संक्रांति पर हर बहन के खाते में ₹30,000 भेजेंगे।”
मतलब, अब खिचड़ी के साथ कैश भी सर्व होगा!

‘माई बहिन मान योजना’: वोट की थाली में ममता का तड़का

तेजस्वी ने इसे “माई बहिन मान योजना” नाम दिया है — नाम में भावनात्मक जुड़ाव, और जेब में आर्थिक जुड़ाव। उन्होंने कहा, “मां-बहन मान योजना से हर महिला को पूरे साल के लिए ₹30,000 मिलेंगे।”
(“भाई, अब तो पति लोग भी RJD जॉइन कर लेंगे!”)

किसानों के लिए भी लड्डू और सब्सिडी

तेजस्वी ने किसानों के लिए भी घोषणाओं की झड़ी लगा दी — धान पर ₹300 और गेहूं पर ₹400 अतिरिक्त, सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली।
किसानों ने राहत की सांस ली और कहा — “अब बिजली तो फ्री मिलेगी, बस बिल वाले को मत भेज देना!”

नीतीश-भाजपा पर सीधा वार: ‘बदलाव का मूड है जनता का’

तेजस्वी बोले, “बिहार की जनता बदलाव चाहती है, अब जनता जीत रही है। हम 18 नवंबर को शपथ लेंगे।”
(राजनीतिक गलियारों में फुसफुसाहट – “लगता है कसम खाकर बोले हैं!”)

मीसा भारती ने भी मैदान संभालते हुए कहा — “तेजस्वी को युवाओं और महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।”

राजनीतिक जानकारों ने इसे “चुनावी ब्रेकअप पैकेज” बताया है — क्योंकि अगर सरकार न बनी, तो “दिल टूटा, पैसा रूका”! फिलहाल, बिहार की सड़कों पर चर्चा यही —“इस बार बहनें वोट नहीं, बैंक अकाउंट देखकर सोचेंगी!” 

“पप्पू-टप्पू-अप्पू की तिकड़ी” पर योगी का वार — बिहार चुनाव में बंदरगाथा शुरू

Related posts

Leave a Comment