
नजर डालते हैं आज की टॉप हेडलाइंस पर:
रक्षाबंधन 2025: पीएम मोदी ने मनाया त्योहार, देशभर में जश्न का माहौल
-
पूरे देश में रक्षाबंधन की धूम है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 10 बजे अपने आवास पर बच्चों और शिक्षकों के साथ रक्षाबंधन मनाया।
-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विभिन्न नेताओं ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
उत्तरकाशी आपदा: धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 700 लोग सुरक्षित
-
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में भीषण आपदा के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
-
अब तक 700 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि 250 लोग लापता हैं।
-
8 सैनिक भी लापता, सेना व SDRF कर रहे राहत कार्य।
संसद में हंगामा: SIR को लेकर बिहार पर गरमाई सियासत
-
दिल्ली की संसद में बिहार में चल रहे SIR (Special Intensive Revision) पर विवाद तेज।
-
INDIA ब्लॉक नेता कर रहे विरोध प्रदर्शन।
-
विपक्ष का आरोप: “यह SIR प्रक्रिया राजनीतिक उद्देश्य से चलाई जा रही है।”
STF का एक्शन: सरिता विहार से जब्त हुए हथियार
-
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस की STF टीम ने सरिता विहार में कार्रवाई की।
-
10 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और कई मैगजीन जब्त।
-
पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टला।
Operation Akhal: रक्षाबंधन पर दो जवान शहीद, आतंकी ढेर
-
ऑपरेशन अखल के तहत जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई।
-
दो जवान शहीद, 10 घायल, एक आतंकी का शव बरामद।
-
रक्षाबंधन के दिन देश की रक्षा में वीर बलिदान।
ट्रैफिक अलर्ट: NH-44 और सिंघु बॉर्डर से बचें
-
दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी।
-
NH-44, सिंघु बॉर्डर से हरियाणा जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग चुनने की सलाह।
हादसा: चंबा में कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 6 की मौत
-
हिमाचल प्रदेश के चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा।
-
एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई।
अमित शाह का गुजरात दौरा
-
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुजरात दौरे पर हैं।
-
रक्षाबंधन के मौके पर हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की।
रेलवे का दिवाली गिफ्ट: रिटर्न टिकट पर 20% छूट
-
Indian Railways ने दिवाली के मौके पर यात्रियों को बड़ी राहत दी है।
-
13 से 26 अक्टूबर (आना) और 17 नवंबर से 1 दिसंबर (जाना) के बीच राउंड ट्रिप टिकट बुक करने पर 20% छूट।