130 क्लिप्स और एक ‘कलंक’: BJP नेता का बेटा बना पोर्न पायलट!

महेंद्र सिंह
महेंद्र सिंह

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सियासत के गलियारों में BJP महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष को लेकर बवाल मचा है। लेकिन वजह उनकी कोई सियासी चाल नहीं, बल्कि उनके बेटे शिवम गुप्ता के 130 अश्लील वीडियो हैं, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए हैं।

भारत ने रूस से सस्ता तेल लिया, अमेरिका ने भेजा टैरिफ का बिल!

अश्लीलता का ओवरलोड: शहर-शहर होटल और रेस्टोरेंट बना शूटिंग स्पॉट!

शिवम गुप्ता, जिनका कैमरा प्रेम अब राजनीतिक सिरदर्द बन गया है, अलग-अलग होटलों और रेस्टोरेंट्स में एक ही महिला के साथ या शायद अलग-अलग महिलाओं के साथ बने वीडियो में बेहद “क्रिएटिव” अंदाज़ में नजर आते हैं। इन वीडियोज़ की संख्या इतनी है कि Netflix भी कंटेंट की किल्लत महसूस करने लगे!

पत्नी ने खोला पोल-पट्टी: “मेरे साथ नहीं, दूसरों के साथ अश्लीलता और गर्व से दिखाता है!”

शिवम की पत्नी ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि वह दूसरी महिला के साथ संबंध में है, और उसके साथ बनाए गए वीडियो उसे दिखाकर डराता और धमकाता है।
पत्नी का आरोप था — “कहता है, मेरी मां बीजेपी की नेता हैं, तुम कुछ नहीं कर पाओगी!”

मतलब सियासी संरक्षण से ‘संस्कारहीनता’ का VIP पास मिल गया?

अखिलेश यादव का हमला: BJP का ‘नारी वंदना’ या ‘नारी अपमान अभियान’?

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर BJP को घेरा और ट्वीट में लिखा:

130 वीडियो का महाभंडाफोड़ भाजपा के कुख्यात कर्नाटक कांड से भी बड़ा लग रहा है।

उन्होंने ये भी कहा कि अब BJP की आईटी सेल भी इसको विपक्ष पर नहीं थोप सकती, क्योंकि ये मामला उनके घर से ही निकला है।

BJP की चुप्पी: ‘एक वीडियो पर सफाई दे सकते थे, 130 पर मौन ही बेहतर!’

BJP की ओर से इस गंभीर मसले पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। शायद पार्टी को भी समझ नहीं आ रहा कि 130 वीडियो वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस का ड्राफ्ट किससे लिखवाएं — आईटी सेल से या फिल्म निर्देशक से?

महिला मोर्चा की साख पर दाग: ‘वंदना’ अब वोट नहीं दिलाएगी?

जिस महिला मोर्चा को BJP ‘नारी शक्ति’ की मिसाल बताकर प्रचार करती है, वहीं अब सवालों के घेरे में है।
क्या महिलाएं BJP से दूरी बनाएंगी? क्या पार्टी वाकई में ‘पार्टी विद अ डिफरेंस’ है — और वो डिफरेंस अब वीडियो फॉर्मेट में उपलब्ध है?

130 वीडियो से ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है?

  • भाजपा को जवाब देना होगा — ‘ये किस घर की संस्कृति है?’

  • महिला मोर्चा की नेता की राजनीतिक साख अब वायरल स्कैंडल में उलझ गई है।

जिलाध्यक्ष नहीं, परिवार का मोहरा चाहिए भाजपा नेताओं को?

Related posts

Leave a Comment