‘Papa Yaar’ Tour के बीच कॉमेडी से 3–5 साल का ब्रेक लेंगे जाकिर खान

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया के सबसे भरोसेमंद नामों में शामिल Zakir Khan इन दिनों अपने comedy special ‘Papa Yaar’ के साथ देश-विदेश के शहरों का दौरा कर रहे हैं। लेकिन इसी टूर के बीच जाकिर ने एक ऐसा ऐलान कर दिया, जिसने फैंस को चौंका दिया।

Hyderabad शो में स्टेज से बताया फ्यूचर प्लान

हैदराबाद में हुए हालिया शो के दौरान जाकिर खान ने ऑडियंस से सीधे कहा कि वह कॉमेडी से बहुत लंबा ब्रेक लेने जा रहे हैं।
इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जाकिर का अंदाज़ मजाकिया कम और भावुक ज्यादा है।

2028 या 2030 तक ब्रेक!

जाकिर खान ने साफ शब्दों में कहा, “मैं बहुत लंबा ब्रेक लेने वाला हूं… शायद 2028–29 तक, या फिर 2030 तक भी। यह तीन, चार या पांच साल का ब्रेक हो सकता है।”

यह ब्रेक सिर्फ creative नहीं, बल्कि health-driven decision है।

ऑडियंस के लिए खास मैसेज

जाकिर ने मंच से यह भी कहा कि शो में मौजूद हर शख्स उनके दिल के बेहद करीब है। उनके शब्दों में gratitude था, drama नहीं— “आपकी मौजूदगी मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैं हमेशा आप सबका आभारी रहूंगा।”

Instagram Story से भी दिया हिंट

मंगलवार, 20 जनवरी को जाकिर खान ने अपनी Instagram Stories पर भी इस फैसले की झलक दी। दुबई से शेयर किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा कि 20 जून तक का हर शो एक त्योहार जैसा है, क्योंकि इसके बाद वह लंबे समय के लिए रुकने वाले हैं।

सेहत बनी सबसे बड़ी वजह

यह पहली बार नहीं है जब जाकिर खान ने अपनी सेहत को लेकर खुलकर बात की हो। पिछले साल उन्होंने माना था कि वह एक साल से ज्यादा समय से बीमार महसूस कर रहे थे, लेकिन काम रोक नहीं पाए।

लगातार 10 साल touring, दिन में 2–3 शो, नींद की कमी, early morning flights और irregular food— इन सबने उनकी health पर गहरा असर डाला।

जाकिर की कॉमेडी हमेशा middle-class दर्द से निकली है, लेकिन इस बार punchline खुद जाकिर बने— “हर मिलने वाले को खुश करना भी एक बीमारी बन सकता है।”

फिलहाल कम शहर, कम शो

जाकिर खान ने साफ कर दिया है कि यह इंडिया टूर limited cities तक ही रहेगा। ‘Papa Yaar’ special रिकॉर्ड होने के बाद वह long pause button दबाने वाले हैं।

Dal Diplomacy! अमेरिकी दाल पर टैरिफ को लेकर दिल्ली में हाई-लेवल मीटिंग

Related posts

Leave a Comment