
Modern life अब सिर्फ WhatsApp chats और video calls तक सीमित नहीं रही। Maharashtra के Thane district court ने technology को एक कदम आगे बढ़ाते हुए Canada में रह रहे Indian couple को video conferencing के जरिए mutual divorce की मंजूरी दे दी। यानी अब रिश्ता जोड़ने के लिए भारत आना ज़रूरी नहीं, और तोड़ने के लिए भी नहीं।
कोर्ट का साफ संदेश – Time, Money और Stress तीनों बचेंगे
District Judge R S Bhakare ने Special Marriage Act के तहत दाखिल याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि दोनों पक्ष पूरी तरह स्वेच्छा से तलाक चाहते हैं और साथ रहने की कोई संभावना नहीं बची। अदालत ने माना कि जब विवाद खत्म हो चुके हैं, तो कानून को भी flexible होना चाहिए।
NRI Couples के लिए बड़ी राहत
Foreign countries में बसे Indians के लिए legal proceedings अक्सर headache बन जाती हैं। Flights, leaves, खर्च – सब कुछ भारी पड़ता है। ऐसे में यह फैसला Overseas Indians के लिए राहत की सांस जैसा है, जो Indian courts से न्याय चाहते हैं लेकिन physically present नहीं हो पाते।
मीरा रोड से ओंटारियो तक, फिर अदालत तक
31 साल के पति और 24 साल की पत्नी की शादी 9 मार्च 2022 को ठाणे के मीरा रोड में हुई थी। बाद में दोनों Canada के Ontario province में शिफ्ट हो गए। रिश्ते में बढ़ते मतभेदों के चलते 10 दिसंबर 2023 से अलग रहना शुरू किया।
Power of Attorney से चली प्रक्रिया
18 जून 2025 को दोनों ने mutual consent divorce के लिए आवेदन किया। चूंकि वे भारत में मौजूद नहीं थे, इसलिए पूरी प्रक्रिया Power of Attorney के जरिए चली। Mandatory cooling-off period पूरा होने के बाद भी दोनों अपने फैसले पर अडिग रहे।

Final Hearing on Video Call
Final hearing के दिन दोनों पति-पत्नी video conferencing के जरिए अदालत में पेश हुए। अपने affidavits और statements में साफ कहा कि वे अब साथ नहीं रहना चाहते। Court ने maintenance, alimony और future responsibilities पर बनी सहमति को ध्यान में रखते हुए final divorce decree जारी कर दी।
अब शादी offline, तलाक online?
एक वक्त था जब कोर्ट में पेशी मतलब पूरी दिन की भागदौड़। अब बस stable internet चाहिए! Indian judiciary का यह कदम दिखाता है कि justice भी digital India के साथ update हो चुका है।
Villains या Viewpoints? Epstein Files में Global Power Names गायब
