अब युद्ध है! UPPCS Mains के आखिरी 5 दिन—Game Changer Strategy

Prabhash Bahadur civil services mentor
Prabhash Bahadur Civil Services Mentor

29 मार्च… तारीख नहीं—निर्णय का दिन है। अब किताबें नहीं, confidence लिखेगा आपकी कॉपी में। जो 6 महीने में नहीं हुआ… वो अगले 5 दिन में भी हो सकता है—अगर strategy सही है।

UPPCS Mains अब knowledge का नहीं… presentation + control + nerve का खेल है।

एक्स CMO डॉ. आशुतोष दुबे का बड़ा संदेश

“UPPCS सिर्फ एक परीक्षा नहीं, ये मानसिक अनुशासन की ultimate परीक्षा है। मैंने प्रशासन में देखा है कि वही लोग आगे बढ़ते हैं, जो संकट में भी स्पष्ट सोच रखते हैं। इन आखिरी दिनों में students को ‘panic’ नहीं, ‘precision’ पर काम करना चाहिए। हर answer में clarity, हर decision में calmness — यही आपको भीड़ से अलग बनाएगा।
याद रखिए, exam में knowledge कम नहीं पड़ता… control कम पड़ जाता है।”

परीक्षा पैटर्न: Game का पूरा नक्शा

UPPCS Mains = 1500 Marks + 8 Papers

पेपर ब्रेकडाउन:

  • सामान्य हिंदी – 150
  • निबंध – 150
  • GS I – 200
  • GS II – 200
  • GS III – 200
  • GS IV – 200
  • GS V (UP Special) – 200
  • GS VI (UP Special) – 200

 Total: 1500 Marks

Reality चेक Optional हट चुका है UP Special ही rank maker है।

वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र दुबे कहते हैं  

“हर साल लाखों उम्मीदवार सोचते हैं कि इस बार सिस्टम को हरा देंगे… लेकिन असल में सिस्टम नहीं, उनका खुद का panic उन्हें हरा देता है। UPPCS का खेल बड़ा सीधा है — जो खुद को संभाल गया, वो सिस्टम संभाल लेगा। बाकी लोग exam hall में भी syllabus ढूंढते रहते हैं… और topper सिर्फ answer लिखता है। यहां sympathy नहीं मिलती, सिर्फ marks मिलते हैं।”

आखिरी 5 दिन: ‘Survival नहीं, Domination Strategy’

Day-wise Plan

Day 1-2: Revision Blitz

  • Static notes revise करो
  • GS I + GS II focus
  • 20 PYQs analyze करो

Target: “Content clarity”

Day 3: Answer Writing Day

  • 10 सवाल 125 words
  • 5 सवाल 200 words

 Stopwatch लगाओ:

  • 7 min / short answer
  • 11 min / long answer

Day 4: UP Special Attack

  • Budget + schemes
  • ODOP, MSME, Tourism

10 data points याद करो (exam में चमकेंगे)

Day 5: Calm Before War

  • सिर्फ revise
  • No new topics

Brain को overload मत करो

Answer Writing: Copy में नंबर कैसे गिरेंगे?

Structure = Marks

Perfect Format:

  • Intro (2 lines)
  • Body (points + examples)
  • Conclusion (forward looking)

Add-ons:

  • Flowchart
  • Diagram
  • Map (UP / India)

Examiner mindset: “Readable answer = higher marks”

Stress Management: दिमाग नहीं संभाला तो कुछ नहीं संभलेगा

  • 7 घंटे की नींद अनिवार्य
  • 10 मिनट meditation
  • Social media detox

Golden रूल “Calm mind = sharp answer”

‘UPPCS Candidate का Final Stage’

  • पहले: “पूरा syllabus खत्म करूँगा”
  • अब: “बस पास करा दो भगवान”

लेकिन सच Exam भगवान नहीं… strategy पास कराती है

Demo Paper (Practice Like Real Exam)

GS Paper II (125 Words)

प्रश्न:
“Right to Information (RTI) Act शासन में पारदर्शिता को कैसे मजबूत करता है?”

Model Structure:

Intro:
RTI Act 2005 नागरिकों को सूचना का अधिकार देता है।

Body:

  • Transparency बढ़ती है
  • Corruption कम होता है
  • Accountability fix होती है

Conclusion:
RTI लोकतंत्र की backbone है।

GS V (200 Words)

प्रश्न:
“UP में ODOP योजना का आर्थिक प्रभाव बताइए।”

Key Points:

  • रोजगार
  • Export growth
  • MSME boost
  • Local identity

 Conclusion:
UP economy का growth engine

Essay Topics (Practice)

  1. “Digital India vs Digital Divide”
  2. “Climate Change and Uttar Pradesh”
  3. “Youth Power: Opportunity or Challenge”

High Scoring Secrets (Insider Tips)

  • हिंदी पेपर को हल्के में मत लो
  • Essay = rank booster
  • GS IV में examples लिखो

हर answer में:
“1 fact + 1 example + 1 conclusion”

Emotional Reality Check

हर candidate के पीछे family की उम्मीद, खुद की मेहनत, sleepless nights लेकिन exam hall में सिर्फ आप और आपकी कॉपी।

“UPPCS में selection syllabus से नहीं pressure handle करने से होता है।”

पूर्व SP परेश पांडे की ग्राउंड रियलिटी

“पुलिस सेवा में मैंने सीखा कि असली परीक्षा मैदान में होती है, और UPPCS वही मैदान है। यहां आपको कोई दूसरा chance नहीं मिलता, इसलिए हर answer एक ‘final shot’ की तरह लिखिए। जो candidate दबाव में भी structured जवाब देता है, वही असली officer material होता है। इस परीक्षा में आपकी सोच, आपकी भाषा और आपका धैर्य — तीनों की परीक्षा होती है।”

हेलो यूपी की कामना है आपकी मेहनत रंग लाये।  

Related posts

Leave a Comment