UP PCS Mains Result 2024: लिस्ट आई, दिल धड़के, सच्चाई सामने

Prabhash Bahadur civil services mentor
Prabhash Bahadur Civil Services Mentor

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आखिरकार PCS 2024 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार 2719 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जबकि कुल पदों की संख्या 947 है। रिज़ल्ट आधी रात के बाद जारी हुआ और हमेशा की तरह किसी के घर मिठाई बंटी किसी के कमरे में सन्नाटा पसरा दोनों ही जायज़ हैं।

Numbers जो सुकून भी देते हैं, और Reality Check भी

  1. मुख्य परीक्षा में बैठे उम्मीदवार: 13,776
  2. कुल पद: 947
  3. सेवाओं के प्रकार: 24
  4. Interview के लिए बुलाए गए: 2719

इनमें से 60 पद सिर्फ लिखित परीक्षा से तय होंगे (final list में नाम आएगा), 887 पद लिखित + इंटरव्यू दोनों से यानि, लिस्ट में नाम होना जीत नहीं लेकिन Match अभी खत्म भी नहीं हुआ।

PCS ऐसा exam है जहाँ सीटें कम होती हैं, मेहनत ज़्यादा और धैर्य सबसे बड़ा syllabus यहाँ selection नहीं, survival of patience होता है।

जिनका नाम लिस्ट में है—भाई, सलाम है

आपने देर रात की नींद, सोशल लाइफ और खुद से होने वाली लड़ाइयाँ सब जीतकर ये मुकाम पाया है। अब इंटरव्यू में जाइए ऐसे, जैसे “मैं पूछे जाने नहीं, चुने जाने आया हूँ।”

जिनका नाम नहीं आया—ध्यान से पढ़ो

नर हो, न निराश करो मन को।

आज का रिज़ल्ट आपकी काबिलियत का फैसला नहीं है। ये सिर्फ इतना बताता है कि इस attempt में सिस्टम ने ‘हाँ’ नहीं कहा। याद रखो कई अफसर पहले रिज़ल्ट में फेल हुए कई टॉपर्स ने यहाँ से वापसी की अगर मन भारी है, तो भारी रहने दो। बस रुकना मत।

“जो गिरकर फिर खड़ा हो, वही असली प्लेयर होता है।”

अब आगे क्या? (Practical + Real)

Strategy दोबारा देखो, Answer Writing sharpen करो, Optional को हल्के में मत लो और खुद से झूठ मत बोलो। PCS slow burn game है जलने वाला टिकता नहीं, ठहरने वाला जीतता है।

हैंडशेक नहीं हुआ, हैंड-ग्रेनेड फूट गया! मकर द्वार पर राहुल-बिट्टू आमने-सामने

Related posts

Leave a Comment