डैशकैम ने खोली दरिंदगी की परतें! उदयपुर गैंगरेप केस में CEO समेत 3 अरेस्ट

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

राजस्थान के उदयपुर से सामने आए गैंगरेप मामले ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। एक आईटी फर्म की महिला मैनेजर के साथ कार के अंदर गैंगरेप किए जाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं जितेश प्रकाश सिसोदिया – GKM IT Firm के CEO, शिल्पा सिरोही – कंपनी की Women Executive Head, गौरव सिरोही – शिल्पा के पति। पीड़िता के अनुसार, तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

Medical Report में रेप की पुष्टि

पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें  रेप की पुष्टि। प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान। शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द और जख्म। कपड़ों और अंडरगारमेंट्स के गायब होने की पुष्टि। मेडिकल रिपोर्ट ने केस को और मजबूत कर दिया है।

Birthday Party बनी दरिंदगी की रात

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 20 दिसंबर को वह CEO जितेश सिसोदिया की Birthday Party में शामिल हुई। पार्टी उदयपुर के शोभागपुरा स्थित होटल में थी। पार्टी रात 9 बजे से 1:30 बजे तक चली। शराब का अत्यधिक सेवन हुआ, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद आरोपियों ने उसे घर छोड़ने का प्रस्ताव दिया।

कार में बेहोशी और फिर गैंगरेप

कार गौरव चला रहा था। पीछे की सीट पर पीड़िता, जितेश और शिल्पा बैठे थे। रास्ते में कार रोकी गई और सिगरेट जैसी दिखने वाली चीज़ खरीदी गई। पीड़िता के सेवन के बाद वह बेहोश हो गई। इसी दौरान उसके साथ कार के अंदर गैंगरेप किया गया।

Dashcam बना सबसे बड़ा सबूत

होश में आने के बाद पीड़िता ने अपने शरीर पर चोटें देखीं। कार का Dashcam Check किया।

पीड़िता के मुताबिक डैशकैम में पूरी घटना रिकॉर्ड थी। आरोपियों की आपसी बातचीत भी कैद थी। इसी डिजिटल सबूत के साथ वह पुलिस के पास पहुंची।

पुलिस एक्शन: 3 गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा रिमांड पर

  • 23 दिसंबर को मामला दर्ज
  • मेडिकल रिपोर्ट + डैशकैम फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी
  • तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया
  • 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है

जो कंपनी खुद को Women Friendly Workplace बताती थी, वहीं सबसे बड़ा खतरा अंदर से निकला — यह सिस्टम पर एक करारा तमाचा है।

विदेशी पासपोर्ट, भारतीय पैसा! ED की रडार पर मौलाना शम्सुल हुदा

Related posts

Leave a Comment