भारत माता के जयकारों से गूंजा गोरखपुर, तिरंगा यात्रा बनी जनज्वार

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

गोरखपुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र वंदन समिति और अखंड हिंद फौज (AHF) द्वारा निकाली गई अमर शहीद तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। शोभायात्रा में घोष की गूंज, भारत माता की आरती और बच्चों की सजीव प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अखंड भारत संकल्प के साथ यात्रा का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी, वरिष्ठ सर्जन डॉ. जेपी जयसवाल और अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन व झंडी दिखाकर की। रथ पर सजीव भारत माता और स्वतंत्रता सेनानियों की झांकी ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

घोष की धुन पर कदमताल करते AHF कैडेट्स

150 से अधिक AHF कैडेट्स ने घोष की धुन पर अनुशासित मार्च करते हुए देशभक्ति की भावना को जीवंत कर दिया। घोष का संचालन आलोक पांडेय ने किया।

बच्चों की आकर्षक झांकियाँ बनी आकर्षण का केंद्र

शोभायात्रा में बच्चों ने भारत माता और अमर सेनानियों का रूप धारण कर लोगों को भारतीय संस्कृति और त्याग की गहराई से परिचित कराया। बाघी और घोड़े पर सवार बच्चों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

आरती में गूंजे ‘वन्दे मातरम्’ और ‘समुद्रवसने देवी’ के स्वर

चेतना चौराहे पर आयोजित आरती में वक्ताओं ने अखंड भारत को केवल सपना नहीं बल्कि श्रद्धा, निष्ठा और संकल्प बताया। सभी ने मातृभूमि के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया।

मिष्ठान वितरण और जन सहभागिता

शहर के विभिन्न स्थानों पर मखन भोग स्वीट्स, टिकटोक विजन वर्ल्ड जैसे प्रतिष्ठानों ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत मिष्ठान और शीतलपेय से किया। जनता में उत्साह देखने लायक था।

अखंड भारत सिर्फ भूगोल नहीं, भाव है

वक्ताओं ने कहा –

“15 अगस्त को हमें आज़ादी मिली, लेकिन साथ ही मातृभूमि के विभाजन का दर्द भी मिला। अब समय है अखंड भारत के संकल्प को दोहराने का – यह केवल नक्शा नहीं, बल्कि एक संस्कृति, श्रद्धा और सामूहिक चेतना है।”

गोरखपुर में निकली यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक शोभायात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, संकल्प और संस्कृति का जश्न थी। ऐसे आयोजन ना केवल नई पीढ़ी को जागरूक करते हैं, बल्कि हमें यह याद दिलाते हैं कि देश सिर्फ सरहदों में नहीं, दिलों में बसता है।

बिहार में सरकारी नौकरी की परीक्षा अब सिर्फ ₹100 में, नीतीश का बड़ा ऐलान

Related posts

Leave a Comment