ई मस्कवा तो मुम्बईया मराठी मा झगड़ा कराय दिहिस रे ददा

शिवेश श्रीमीन मिश्रा
शिवेश श्रीमीन मिश्रा

मुंबई मा एक दिन एलन मस्क की टेस्ला आ गई, अउर ओकरा बोनट पै हिंदी मा चमक रहिन – “स्वागत है!”
अब का बताई ददा, मुम्बई म हिंदी मा लिख देब त उ तो सीधा-सीधा मराठी अस्मिता मा सेंध मारन जइसे होइ गओ।

राज ठाकरे जी बोले – “का समझे ई मस्कवा? मुम्बई हिंदी बोले के ठिकाना है का?”

‘मदर इंडिया’ – मां भी, मसीहा भी और मेकअप में खेत जोतती महिला भी!

भाषा का बम: हिंदी बनाम मराठी

जइसेहि बोर्ड देखा गओ, मनसे के कार्यकर्ता गुस्से मा टेस्ला के शोरूम पहुंच गए।
एक कार्यकर्ता बोला – “मस्कवा! ई मुम्बई ह, हिंदी नाहीं, मराठी बोली जात है – ‘नमस्कार’ लिखो, ना त बिजली कट!”

अब बेचारा टेस्ला कंपनी का मार्केटिंग बंदा, जउन दिल्ली से आया रहिस, वो तो सोच रहओ कि “अरे! अपन तो बस संस्कारी साउंड दिखाय रहे, ये मामा लोग ठोकै काहे लाग गए?”

अमेरिका तक मच गओ घमासान!

राज ठाकरे बोले – “अब का! मस्कवा का खुदे समझाइब – चाहे अमेरिका मा घुस के!”

अब ट्विटर पे ट्रेंड चल रओ –
#राजठाकरेVsमस्कवा
कउनों कहत है – “राज जी SpaceX घुसबें का?”
कउनों मीम बना रओ – “टेस्ला के स्टीयरिंग घुमाया नहीं, ठाकरे जी घुमा दिए देश!”

टेस्ला बोले – अगली कार बोलेगी ‘काय झालं मामा?’

अब टेस्ला वाले कहत हैं – “हम लोकल भावनाओं का आदर करत हन, अगली गाड़ी मराठी मा बोलेगी – ‘काय झालं मामा, seatbelt लावा!'”

उपर से Google Maps अब बोले लग गओ –
“Left घ्या, आधी पोहे खा!”

मस्क सोच मा पड़ गओ – “का गलती होइ गइन?”

बेचारा मस्क अब ट्वीटर पे पूछ रहओ – “I love India! Did I miss something?”

एक बुंदेलखंडी बुढ़िया जवाब देई – “मस्कवा बेटा, तू टेस्ला बना सकत ह, पर मुम्बई मा बिना भाषा सिखे सर्वाइव ना कर सक!”

मुम्बई मा बिजनेस करब, त भाषा अउर भौकाल समझ के करब!

देखौ ददा, मुम्बई ह – सिनेमा, समोसा, अउर संवेदनशीलता का शहर!
एलन मस्कवा अब सीख गओ होई –
“लोकल भाषा के बिना इंटरनेशनल टेक्नोलॉजी भी लोकल थप्पड़ खा जाथे!”

“टेस्ला हवे विद्युतीय, पर मुम्बई के राजनीतिक करंट सबस भारी!”

16 जुलाई राशिफल: जानिए आज आपके प्यार की दिशा क्या कहती है?

Related posts

Leave a Comment