ग्रेटर नोएडा। करवाचौथ पर पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है, लेकिन ग्रेटर नोएडा में एक पति ने अपनी पत्नी को नई जिंदगी देकर इस पर्व को यादगार बना दिया। किडनी फेल होने के कारण नियमित डायलिसिस पर निर्भर 32 वर्षीय रूबी को उनके 46 वर्षीय पति संजय ने अपनी किडनी दान कर दी। दोनों के ब्लड ग्रुप अलग-अलग होने के बावजूद डॉक्टरों की टीम ने विशेष तैयारी और निगरानी के साथ सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया। यह ऑपरेशन नॉलेज पार्क स्थित शारदाकेयर हेल्थसिटी में किया गया।…
Read More