धुआं छोड़ो, या गाड़ी छोड़ो! 1 नवंबर से Non-BS6 गाड़ियों की नो एंट्री

हर साल जैसे ही दिल्ली की सर्दी दस्तक देती है, शहर की हवा मानो जले हुए डीजल का परफ्यूम ओढ़ लेती है। इस बार कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने ठान लिया है — अब नहीं चलेगी “धुआं-राजनीति”! 1 नवंबर 2025 से दिल्ली की सीमा में Non-BS6 कमर्शियल गाड़ियों की एंट्री पूरी तरह बैन होगी। मतलब, अगर आपकी गाड़ी धुआं छोड़ती है — तो दिल्ली कहेगी, “भैया, अपने गांव लौट जाओ।” 1 नवंबर से बदलेगा ‘एंट्री पास’ का नियम CAQM के नोटिस के मुताबिक अब दिल्ली में सिर्फ BS6…

Read More

ट्रंप बोले – तीसरी बार राष्ट्रपति बनूंगा, संविधान – सपने देखने पर कोई टैक्स नहीं

अमेरिकी राजनीति का ड्रामा फिर लौट आया है। डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी राष्ट्रपति वाली सीट को याद किया है — इस बार तीसरी बार बैठने की ख्वाहिश के साथ।व्हाइट हाउस के पुराने किरायेदार ट्रंप बोले, “संविधान कुछ भी कहे, नंबर मेरे पास हैं — और जीत मैं फिर भी सकता हूं!” अब संविधान तो ठहरा बुक वाला कड़ा शिक्षक, लेकिन ट्रंप हैं क्लास के वो बच्चे जो फिर से वही पेपर देने को तैयार हैं! Constitution vs Confidence – मुकाबला टाइट है! संविधान का 22वां संशोधन कहता…

Read More

ट्रंप का Truth Bomb- 2020 का चुनाव था सबसे बड़ा स्कैंडल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी पुरानी पसंदीदा स्क्रिप्ट निकाली — “2020 का चुनाव सबसे बड़ा घोटाला था।” उन्होंने कहा कि मेल-इन वोटिंग खत्म की जाए, वोटर ID जरूरी बने और इस पूरे मामले की जांच हो, वरना आगे फिर सीक्वल बनेगा! Truth Social पर ट्रंप का Truth Bomb ट्रंप ने अपने Truth Social अकाउंट पर लिखा — “2020 का चुनाव अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा स्कैंडल था। इस घोटाले की वजह से एक बेवकूफ आदमी अमेरिका का राष्ट्रपति बन गया।” उन्होंने इसे NBA Gambling…

Read More

2025 में सोना रिकॉर्ड हाई पर, 1.23 लाख के पार — जानिए क्या है असली वजह!

सोने ने फिर से दिखा दिया कि “मूल्यवान कौन होता है”। आज हफ्ते के पहले दिन बाज़ार खुलते ही सोने की कीमत ₹2,000 से ज़्यादा बढ़ गई, और सीधा ₹1,23,680 तक छलांग लगा दी। MCX पर 5 दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1.51% की तेजी के साथ ₹1,23,201 पर ट्रेड करता दिखा। और इस खबर के बाद, आम निवेशक ने एक बार फिर अपने पुराने गहनों को प्यार से देखा… और कहा – “काश उस वक्त थोड़ा और खरीदा होता।” अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर: जब दो हाथी लड़ते हैं, तो सोना महंगा…

Read More

बगराम चाहिए वरना बवाल तय! ट्रंप की तालिबान को ट्रुथ-बम धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति और ट्रुथ सोशल के स्थायी निवासी डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर विश्व राजनीति को ट्वीट-टाइप धमकी से हिला दिया है। इस बार निशाने पर है अफगानिस्तान का बगराम एयरबेस, जिसे 2021 में अमेरिका ने चुपचाप छोड़ दिया था — और अब ट्रंप कह रहे हैं: “We want it back. Peacefully… or forcefully!” मतलब, चीजें मांगने का अमेरिकी तरीका अब भी वही है – धमकी दे दो, वरना ले लो। बगराम: सिर्फ एयरबेस नहीं, ट्रंप की इगो का बेस डोनाल्ड ट्रंप ने अपने Truth Social पर लिखा…

Read More

“कपिल का कैफे नहीं, केस हिट हो गया!” FBI की एंट्री, गैंगस्टर की गिरफ्तारी

कॉमेडियन Kapil Sharma के कनाडा स्थित ‘Caps Cafe’ पर हुई फायरिंग ने इंटरनेशनल सिक्योरिटी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। अब इस हाई-प्रोफाइल केस में Interpol और FBI की एंट्री हो गई है। अमेरिका में FBI ने Randeep Malik नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़ा हुआ है। कौन है रणदीप मलिक? सूत्रों के मुताबिक, Randeep Malik दिल्ली के चर्चित Nadir Shah मर्डर केस में वांटेड था। वह अमेरिका में बैठकर Lawrence Bishnoi गैंग के लिए ऑपरेट कर रहा था। US…

Read More

चीन को मोहलत, भारत को धमकी? ट्रंप भैया, नमक तो हमारा भी खाया है

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से अपने व्यापारिक बटुए की तलवार निकाल ली है। भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ़ लगाने का ऐलान किया गया — और वो भी बस तीन हफ्तों में लागू करने की चेतावनी के साथ। अब ज़रा सुनिए, चीन को 90 दिन की मोहलत, और हमें – “चल हट बे!” स्टाइल तीन हफ्ते। वाह ट्रंप जी, इतनी जल्दी तो आम आदमी को ऑनलाइन आर्डर की डिलीवरी नहीं मिलती। थरूर बोले – “ये अन्याय है, संकेत साफ हैं!” कांग्रेस के शब्दों के शहंशाह शशि थरूर ने संसद…

Read More

लंदन में पीएम मोदी बोले – अंग्रेज़ी भी चलेगी, चिंता न करें

लंदन के एयर ठंडे थे लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस गरमजोशी से भरी थी। 24 जुलाई की शाम, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर जब साझा मंच पर आए तो माहौल राजनीतिक कम, कॉफी-शॉप बातचीत जैसा लग रहा था। “चिंता मत कीजिए… अंग्रेज़ी चल सकती है” जब पत्रकार भाषा को लेकर थोड़े झिझकते दिखे, तो पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा –    “चिंता मत कीजिए, हम बीच-बीच में अंग्रेजी शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं।” ब्रिटिश पीएम स्टारमर हँसते हुए बोले –“मुझे लगता है कि हम…

Read More