अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ीं, 15 और पर होगी कार्रवाई

लखनऊ। डिफेंस कारिडोर भूमि अधिग्रहण घोटाले में फंसे तत्कालीन डीएम अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें फिलहाल वढ़ती नजर आ रही है। डिफेंस कारिडोर भूमि घोटाले में भी उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसी मामले में 15 अन्य अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है। इनमें एक तत्कालीन एडीएम, एसडीएम, चार तहसीलदार, एक नायब तहसीलदार, तीन कानूनगो व दो लेखपाल शामिल है। इनके निलंबन के आदेश एक दो दिनों में जारी किए जाएंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए है। उन्होंने घोटाले में शामिल भूमाफिया के…

Read More

प्रदेश में बिछा दी गई 507479 किलो मीटर की वाटर पाइप लाइन

सबसे अधिक नल कनेक्शन देने वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश लखनऊ। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के गांव-गांव में शुद्ध पेयजल पहुंचा दिया है। कभी प्यासे रहे बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर घर नल से जल के जरिए ग्रामीणों के जीवन में खुशियां आ गई हैं। जल जीवन मिशन के तहत उत्तर प्रदेश सर्वाधिक नल कनेक्शन देने वाला पहला राज्य बना है। प्रदेश के 60354 गांवों का रोड रेस्टोरेशन का कार्य शत प्रतिशत पूरा…

Read More

बी-पैक्स इकाइयों की क्रेडिट लिमिट 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख होगी : सीएम योगी

बलरामपुर जिले में शुरू होगी सहकारी बैंकिंग लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी सहकारी बैंकों की 61 वीं वार्षिक बैठक में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों की क्रेडिट लिमिट 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख करने की घोषणा की। जिससे किसानों को अधिक वित्तीय सहायता मिल सके। इसके साथ ही बलरामपुर जिले में सहकारी बैंकिंग को शुरू करने की उद्घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहकारिता को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव बताते हुए ये बातें इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक…

Read More

8 वर्षों में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 48 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों का किया चयन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से 46 हजार अभ्यर्थियों का हुआ चयन लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 8 साल के कार्यकाल में मिशन रोजगार ने नई ऊंचाइयां छुई हैं। इस दौरान मिशन रोजगार के माध्यम से प्रदेश में साढ़े 7 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। इस अभियान में कार्मिक विभाग ने भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले हैं। इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग…

Read More

अयोध्या में 2016-17 में पूरे साल भर मात्र 2.34 लाख श्रद्धालु आते थे, लेकिन आज पहुंच रहे 16 करोड़: सीएम

अयोध्या : अयोध्या में 2016-17 में पूरे साल भर मात्र 2.34 लाख श्रद्धालु अयोध्या आते थे, लेकिन आज 16 करोड़ से अधिक लोग यहां भगवान श्री राम का दर्शन करने आ रहे हैं। यह अयोध्या की बढ़ती महिमा और भव्यता का प्रतीक है। अयोध्या में टाइमलेस अयोध्या लिटरेचर फेस्टिवल के भव्य शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में ये बातें कहीं। मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अशोक के पौधे को जल अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Read More

सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश, हनुमानगढ़ी में भी लगाई हाजिरी

-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दर्शन-पूजन से किया अयोध्या दौरे का आगाज अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रामनगरी पहुंचे। उन्होंने अपने दौरे का आगाज हनुमानगढ़ी में संकट मोचन के चरणों में हाजिरी लगाकर किया। यहां उन्होंने संतों से भी मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के चरणों में भी प्रणाम निवेदित किया। सीएम ने की प्रदेश के कल्याण की कामना शुक्रवार सुबह तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन व स्थानीय लोगों से मिलने के उपरांत मुख्यमंत्री रामनगरी पहुंचे, जहां रामकथा पार्क स्थित हैलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व…

Read More

बीते आठ वर्षों में योजना के तहत करीब 5 लाख गरीब कन्याओं का हो चुका है विवाह

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 2017 में शुरू की गई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब और वंचित परिवारों के लिए संजीवनी बन चुकी है। यह योजना उन परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों की शादी धूमधाम से नहीं कर पाते। बीते आठ वर्षों में अब तक इस योजना के तहत 4,76,207 गरीब कन्याओं के विवाह संपन्न हो चुके हैं, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिली है। प्रदेश के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योगी सरकार की इस योजना ने प्रदेश की…

Read More

योगी सरकार का एंटी रोमियो स्क्वायड की तर्ज पर दिल्ली सरकार ने गठित किया शिष्टाचार स्क्वायड

  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए यूपी में किया गया है एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन लखनऊ। प्रदेश की बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार की पहल और योजनाएं एक बार फिर विभिन्न राज्यों के लिए रोल मॉडल बनकर उभरी हैं। दिल्ली सरकार ने ईव टीजिंग और उत्पीड़न पर रोक लगाने के लिए योगी सरकार की एंटी रोमियो स्क्वायड की तर्ज पर शिष्टाचार स्क्वायड का गठन करने का फैसला लिया है। यह स्क्वायड यूपी के एंटी रोमियो स्क्वायड की तरह ही…

Read More

योगी सरकार के प्रयास से पिछले आठ वर्षों में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बदली प्रदेश की छवि

पिछले आठ वर्षों में प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में वृद्धि, एमबीबीएस-पीजी सीटों में हुआ विस्तार  लखनऊ।  वर्ष 2017 से पहले बीमारू प्रदेश कहे जाने वाला उत्तर प्रदेश पिछले आठ वर्षों में स्वस्थ्य और उत्तम प्रदेश बनकर उभरा है। यह सब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच और हर प्रदेशवासी को सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के दृढ़ संकल्प से साकार हो पाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। योगी सरकार ने पिछले…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम, जीत के लिए मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के रोमांचक मुकाबलों से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम ने सोमवार को टीम ओनर संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टीम के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों को आगामी आईपीएल सीजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने बीते वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है और यह टीम प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का अद्भुत…

Read More