अपने ही जिलाध्यक्ष से कथित मारपीट पड़ी भारी, कांग्रेस ने दो पूर्व पार्षदों को 6 साल के लिए निकाला

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस ने बीकानेर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में दो पूर्व पार्षदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने दीपक अरोड़ा और मोहित अरोड़ा को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि यह कार्रवाई जिलाध्यक्ष की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए की गई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया था…

Read More