कनाडा में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा, क्रैश के बाद लगी आग; 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी एजेंसियां

कनाडा: मॉन्ट्रियल शहर से करीब 50 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसा शनिवार दोपहर सेंट-ब्रिगिड-डी’इबरविले इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि दुर्घटना से पहले हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी दिक्कतें आई थीं। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ, इसकी अभी जांच की जा रही है। क्रैश के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई थी। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया। हेलीकॉप्टर में सवार चारों लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।…

Read More