
सोमवार की सुबह शेयर बाजार में शुरुआत उम्मीद भरी थी। लेकिन बाजार का मूड राजनीति की प्रेस कॉन्फ्रेंस की तरह निकला शुरुआत में मुस्कान और थोड़ी देर बाद तनाव।
BSE Sensex शुरुआती तेजी के बाद अचानक फिसल गया और दिन के उच्च स्तर से लगभग 700 अंक नीचे आ गया।
वहीं Nifty 50 भी लाल निशान में आ गया। कुछ ही घंटों में बाजार की हवा बदल गई।
बाजार का हाल आंकड़ों में समझिए गिरावट
दोपहर तक बाजार की तस्वीर कुछ ऐसी थी सेंसेक्स लगभग 324 अंक यानी 0.43% गिरकर 74,239 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी करीब 105 अंक फिसलकर 23,045 के आसपास पहुंच गया। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सुस्त बने रहे। ऑयल एंड गैस और रियल एस्टेट सेक्टर में करीब 0.5% की गिरावट।
मतलब साफ है आज बाजार में खरीदारों से ज्यादा बेचने वालों का दबदबा दिखा।
गिरावट के चार बड़े कारण
1. पश्चिम एशिया में तनाव
Strait of Hormuz के आसपास बढ़ते तनाव ने वैश्विक बाजारों को बेचैन कर दिया है। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच टकराव की खबरों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
2. महंगा कच्चा तेल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent Crude करीब 104 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। तेल महंगा होता है तो महंगाई बढ़ने का डर पैदा हो जाता है और बाजार को महंगाई बिल्कुल पसंद नहीं।

3. FIIs की बिकवाली
विदेशी संस्थागत निवेशक यानी Foreign Institutional Investors पिछले सत्र से ही बिकवाली कर रहे हैं। जब बड़े विदेशी फंड बाजार से पैसा निकालते हैं, तो इंडेक्स पर तुरंत दबाव दिखने लगता है।
4. रुपये में कमजोरी
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया करीब 13 पैसे गिरकर 92.43 के स्तर तक पहुंच गया। कमजोर रुपया भी निवेशकों के लिए चिंता का कारण बन जाता है।
टेक्निकल आउटलुक- निफ्टी के लिए अहम स्तर
फिलहाल निफ्टी एक महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन के आसपास खड़ा है। अगर 23,000 का स्तर टूटता है, तो गिरावट और गहरी हो सकती है। वहीं अगर इंडेक्स 23,330 के ऊपर मजबूती से बंद होता है, तो बाजार में थोड़ी राहत मिल सकती है। मतलब फिलहाल बाजार का मूड यही कह रहा है “सावधान रहिए, खेल अभी बाकी है।”
निवेशकों के लिए क्या सबक
बाजार में गिरावट नई बात नहीं है। लेकिन हर गिरावट एक सबक जरूर देती है कि निवेश सिर्फ मुनाफे की कहानी नहीं, बल्कि धैर्य की परीक्षा भी है। क्योंकि शेयर बाजार का नियम बहुत पुराना है जब बाजार हंसता है तो सब खुश होते हैं…और जब गिरता है तो असली निवेशक पहचाने जाते हैं।
UPSC Aspirants Alert! फरवरी के 10 Current Affairs- Practice MCQs
