
Indian automobile industry में long-term partnerships कम ही टिकती हैं, लेकिन Stellantis और Tata Motors Passenger Vehicles ने इस ट्रेंड को तोड़ दिया है।
20 साल की सफल जर्नी के बाद दोनों कंपनियों ने 10 फरवरी 2026 को पुणे में नया MoU साइन कर दिया। मतलब old partnership, new ambition
यह समझौता सिर्फ कागज़ी नहीं, बल्कि manufacturing, engineering और supply chain को global scale पर ले जाने की तैयारी है।
FIAPL: जहां से शुरू हुई थी कहानी
इस साझेदारी की रीढ़ है Fiat India Automobiles Private Limited (FIAPL) एक 50:50 joint venture, जिसने अब तक 13.7 लाख+ vehicles बनाए। 2.22 लाख यूनिट/साल की production capacit, करीब 5,000 लोगों को रोजगार। पुणे का Ranjangaon plant आज सिर्फ फैक्ट्री नहीं, बल्कि Indo-global auto collaboration का मॉडल बन चुका है।
One Plant, Many Big Names
एक ही छत के नीचे कई brands — यही Ranjangaon की खासियत है।
Stellantis side:
- Jeep Compass
- Jeep Meridian
- Grand Cherokee (CKD)
- Wrangler (CKD)
Tata Motors side:

- Nexon
- Altroz
- Curvv
साथ ही यहीं से बनते हैं engine, transmission और traction motors, जिनका export Japan और South Africa तक होता है। यानी Made in India, Driven Worldwide.
Future Ready Strategy: सिर्फ आज नहीं, कल पर नज़र
Stellantis Asia Pacific COO Grégoire Olivier के मुताबिक, यह MoU future-focused manufacturing और innovation को accelerate करेगा। वहीं Tata Motors के MD & CEO Shailesh Chandra ने इसे trust और shared vision पर टिका partnership बताया।
मतलब साफ है Stellantis की global expertise, Tata की local market mastery अब मिलकर बनाएंगी next-gen auto projects।
जब बाकी कंपनियां MoU को PR stunt बना रही हैं, Stellantis–Tata चुपचाप ground पर काम कर रही हैं। 20 साल साथ निभाने के बाद अगर रिश्ता और मजबूत हो तो उसे partnership नहीं, power alliance कहते हैं।
Villains या Viewpoints? Epstein Files में Global Power Names गायब
