
यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की निंदा करते हुए कहा कि रूस ने बीती रात बड़े पैमाने पर हमले किए। इस हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई और 23 अन्य घायल हुए। सिबिहा ने कहा कि यह हमला UAE में चल रही त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान हुआ, जिसमें यूक्रेन, रूस और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल शामिल थे।
“रातभर हुए बर्बर हमलों ने साबित कर दिया कि पुतिन की जगह शांति वार्ता की मेज़ पर नहीं, बल्कि स्पेशल ट्रिब्यूनल के कठघरे में है।”
कीएव और खारकीएव पर हमला
कीएव में हवाई हमले के बाद इमरजेंसी कर्मी आग बुझाते हुए नजर आए। यूक्रेन के राजधानी के मेयर ने बताया कि रूस ने लगभग 400 ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई और चार घायल हुए।
खारकीएव के मेयर के अनुसार, शनिवार तड़के शहर पर लगातार हमले में 19 लोग घायल हुए।

त्रिपक्षीय वार्ता पर असर
2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली यूक्रेन, रूस और अमेरिका की त्रिपक्षीय वार्ता है। शुक्रवार को तीनों पक्षों के प्रतिनिधिमंडल अबू धाबी में मिले।
एक सूत्र के अनुसार, बातचीत में कुछ प्रगति हुई है, लेकिन मुख्य मुद्दा अभी भी अनसुलझा है। वार्ता का दूसरा दिन शनिवार को जारी है।
रूस का यह हमला न सिर्फ़ आम नागरिकों को प्रभावित करता है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय वार्ता की संभावनाओं को भी बाधित कर रहा है।
