रेडियो पर रॉकस्टार मोदी! कभी योग, कभी सिल्क, कभी संविधान की बात

सैफी हुसैन
सैफी हुसैन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ रविवार, 29 जून को अपने 123वें एपिसोड के साथ प्रसारित हुआ। इस कार्यक्रम को देशभर में 22 भाषाओं और कई बोलियों में सुना गया। इस बार भी प्रधानमंत्री ने सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रहित से जुड़ी अहम बातों को साझा किया।

भोपाल का टेढ़ा आरओबी और सीएम की सीधी कार्रवाई

योग दिवस की धूम और सैनिकों की प्रेरणा

पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बात की और बताया कि हर वर्ष यह दिन अधिक भव्य बनता जा रहा है। उन्होंने तेलंगाना में दिव्यांगों द्वारा किए गए योग और कश्मीर में सैनिकों की भागीदारी की सराहना की।

अमरनाथ यात्रा का जिक्र और तीर्थ सेवा की सराहना

प्रधानमंत्री ने बताया कि अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है और उन्होंने उन लोगों का धन्यवाद किया जो तीर्थयात्रियों की सेवा में जुटे हैं। साथ ही कैलाश पर्वत की महिमा का भी उल्लेख किया।

 भारत बना ट्रैकोमा मुक्त देश

पीएम मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा भारत को ‘ट्रैकोमा मुक्त’ देश घोषित करने की खबर साझा की। यह बीमारी एक समय पर अंधत्व का बड़ा कारण थी, लेकिन भारत सरकार के प्रयासों से अब यह समाप्त हो गई है।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में बढ़त

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की रिपोर्ट के मुताबिक अब भारत में 64% लोग सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। 2014 से पहले यह संख्या बहुत कम थी।

इमरजेंसी की याद और संविधान की ताकत

प्रधानमंत्री ने 1975 की इमरजेंसी को याद करते हुए कहा कि यह भारत के लोकतंत्र का काला अध्याय था। उन्होंने उन लोगों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया।

बोरोलैंड की फुटबॉल क्रांति

पीएम मोदी ने बोरोलैंड में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट की चर्चा की, जिसमें हजारों टीमें भाग ले रही हैं। यह क्षेत्र पहले उग्रवाद के लिए जाना जाता था, लेकिन अब खेल के माध्यम से बदलाव की ओर बढ़ रहा है।

बिना हिंसा वाला ऐरी सिल्क और GI टैग

पीएम मोदी ने मेघालय के ऐरी सिल्क की खासियत बताई – यह सर्दी में गर्म और गर्मी में ठंडा रहता है। इसमें रेशम के कीड़ों को नुकसान नहीं होता। हाल ही में इसे GI टैग भी मिला है।

लोकल की बात: कलबुर्गी की रोटी और सूमा उईके की प्रेरणा

प्रधानमंत्री ने कलबुर्गी की रोटी और मध्य प्रदेश की सूमा उईके का उदाहरण देकर लोकल उत्पादों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की सोच को और मजबूत किया।

PM मोदी का यह ‘मन की बात’ एपिसोड विविधता से भरपूर था—योग, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और लोकतंत्र की रक्षा जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। यह न सिर्फ देश के विकास की कहानी कहता है, बल्कि हर भारतीय को प्रेरणा देने का काम करता है।

सिगार, डॉल और कोर्टरूम! नेतन्याहू पर ट्रंप को आई अपनी ‘विच हंट’ की याद!

Related posts