
मैक्सिको का चमकता टूरिस्ट शहर Puerto Vallarta पिछले कई घंटों से दहशत की गिरफ्त में है। सड़कों पर जलती गाड़ियाँ, आसमान में काला धुआँ और लोगों की चीखें, यह किसी फिल्म का सीन नहीं बल्कि ग्राउंड रियलिटी है।
एयरपोर्ट और मॉल तक में घुसकर उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की। कई जगहों पर लोगों को बंधक बनाए जाने की खबरें सामने आईं। पुलिस और सेना पर पथराव हुआ। पूरा शहर मानो अचानक इमरजेंसी मोड में चला गया।
कौन था El Mencho? ऑपरेशन और अंत की कहानी
ड्रग स्मगलिंग नेटवर्क Jalisco New Generation Cartel यानी CJNG के सरगना Nemesio Rubén Oseguera Cervantes उर्फ El Mencho को सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन में मार गिराया। Tapalpa शहर में हुई मुठभेड़ के दौरान पहले पुलिस और फिर सेना ने संयुक्त कार्रवाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक El Mencho का बेटा गिरफ्तार कर लिया गया है।
अमेरिका पहले ही उस पर 15 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित कर चुका था और उसके संगठन को आतंकी श्रेणी में रखा गया था। ड्रग साम्राज्य का यह चेहरा भले गिर गया हो, लेकिन उसके बाद जो ज्वालामुखी फूटा है, उसने पूरे Jalisco राज्य को हिला दिया है।
समर्थकों का उबाल: आग Jalisco से बाहर भी
जैसे ही El Mencho की मौत की खबर फैली, उसके समर्थकों ने सड़कों को रणभूमि में बदल दिया। Puerto Vallarta के अलावा Chapala, Guadalajara, Tamaulipas, Michoacán, Guerrero और Nuevo León जैसे इलाकों में भी तनाव की खबरें हैं।
US सरकार ने Guadalajara और Puerto Vallarta के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं। ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। Air Canada ने भी फ्लाइट्स सस्पेंड कर दी हैं। पर्यटन का पोस्टकार्ड अब सुरक्षा अलर्ट की फाइल बन चुका है।

सोशल मीडिया पर वायरल दहशत
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खाली सड़कें, जलती गाड़ियाँ और एयरपोर्ट के अंदर अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है। लोग घरों के भीतर दुबके हुए हैं। सेना और पुलिस की गाड़ियाँ शहरभर में गश्त कर रही हैं।
यह दृश्य सिर्फ कानून व्यवस्था की चुनौती नहीं, बल्कि Mexico के ड्रग वॉर की उस परछाईं की याद दिलाता है जो दशकों से देश का पीछा नहीं छोड़ रही।
Mexico Drug War: क्या आगे और भड़केगा हालात?
El Mencho की मौत को सरकार बड़ी उपलब्धि मान सकती है, लेकिन सवाल यह है कि क्या इससे कार्टेल नेटवर्क टूटेगा या बदले की आग और भड़केगी? विशेषज्ञ मानते हैं कि CJNG का ढांचा इतना विकेंद्रीकृत है कि नेतृत्व के गिरने से पूरी संरचना तुरंत नहीं टूटती। Puerto Vallarta की मौजूदा स्थिति इस बात का संकेत है कि ड्रग वॉर केवल सीमावर्ती इलाकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब टूरिस्ट सिटी भी इसकी जद में आ चुकी हैं।
नेपाल के बालुवाटार में China-Pakistan की Secret Meeting? साजिश की बू!
