
ओडिशा सरकार ने पूरे राज्य में सभी तंबाकू और निकोटिन युक्त उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध (Complete Ban) लागू कर दिया है। इस फैसले के तहत अब gutkha, pan masala, zarda, khaini और अन्य chewing tobacco products का निर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण—सब कुछ गैरकानूनी होगा।
यह कदम Supreme Court के निर्देशों और public health protection को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
Survey ने खोली डरावनी सच्चाई
स्वास्थ्य मंत्री Mukesh Mahalinga ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “Survey में सामने आया है कि ओडिशा में gutkha consumption, national average से लगभग दोगुना है।”
इसका सीधा असर पड़ा है oral और mouth cancer cases पर, जिनमें पिछले कुछ वर्षों में तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Cancer बनाम Convenience: सरकार का साफ संदेश
सरकार का मानना है कि “तंबाकू कोई lifestyle choice नहीं, बल्कि slow poison है।”
स्वाद की आदत ने अगर ज़ुबान छीनी है, तो अब सरकार ने packet ही छीन लिया।

Enforcement के लिए Special Squad
सिर्फ आदेश जारी करके सरकार पीछे नहीं हटी। Health Minister ने साफ किया कि Dedicated special squads तैनात होंगी। Markets, warehouses और supply chains पर regular raids होंगे। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई और भारी जुर्माना लगेगा।
मतलब साफ है—Rule paper पर नहीं, ground पर दिखेगा।
Public Health पर Long-Term Focus
ओडिशा सरकार का यह फैसला सिर्फ immediate control नहीं, बल्कि Cancer burden कम करने, Healthcare system पर दबाव घटाने। Youth को addiction trap से बचाने जैसे long-term public health goals से जुड़ा है।
जहां कुछ राज्य चेतावनी तक सीमित रहते हैं, वहीं ओडिशा ने तंबाकू के खिलाफ direct action चुना है। अब देखना होगा कि ban सिर्फ कानून बनता है या habit भी बदलता है।
Zomato से Eternal तक: CEO कुर्सी छोड़ी, Ideas की उड़ान भरी!
