ग्रेटर नोएडा इंजीनियर मौत केस में बड़ा एक्शन, लोटस ग्रीन मालिक पर NBW

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

ग्रेटर नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। हादसे में लापरवाही के आरोपों के बीच लोटस ग्रीन के मालिक निर्मल सिंह (निर्मल कुमार) के खिलाफ कोर्ट ने Non-Bailable Warrant (NBW) जारी कर दिया है।

Office Sealed, Property Attachment

पुलिस के मुताबिक, निर्मल सिंह फिलहाल फरार हैं। इससे पहले उनका ऑफिस सील किया जा चुका है और अब कोर्ट की प्रक्रिया के तहत घर और दफ्तर की कुर्की की तैयारी चल रही है। कानूनी शिकंजा साफ़ तौर पर कसता जा रहा है।

Arrest Update: 3 Builders in Custody

इस केस में अब तक MZ Wiz Town के मालिक अभय सिंह, Lotus Green के दो डायरेक्टर को गिरफ्तार किया जा चुका है। दूसरे मुकदमे में कुल 5 लोग नामजद हैं, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

16 January Night: जब गड्ढा जान ले गया

यह हादसा 16–17 जनवरी की रात, घने कोहरे के दौरान हुआ। सेक्टर-150, ग्रेटर नोएडा में युवराज मेहता की कार एक मोड़ पर फिसलकर
निर्माणाधीन साइट के पास खुले, पानी से भरे गड्ढे में गिर गई।

हैरानी की बात यह कि यह गड्ढा कई सालों से बिना बैरिकेडिंग, लाइटिंग या चेतावनी के खुला था।

Flashlight जलती रही, सिस्टम अंधेरे में

युवराज ने कार की छत पर चढ़कर flashlight ऑन कर मदद मांगी, लेकिन देर रात कोई सहायता नहीं पहुंची, रेस्क्यू सिस्टम नदारद रहा और अंततः वह डूब गए

Family Allegation: Accident नहीं, Negligence

परिजनों का आरोप है कि यह घटना महज एक्सीडेंट नहीं, बल्कि builders + administration की collective negligence का नतीजा है। पिता राजकुमार मेहता की शिकायत पर ही यह केस दर्ज हुआ था।

शहरों में Flats चमकते हैं, Brochures उड़ते हैं लेकिन गड्ढों पर सिस्टम आंख मूंद लेता है और जब जान चली जाती है, तब फाइलें चलती हैं, तब NBW निकलता है।

‘अब बहुत हुआ’—ग्रीनलैंड पर ट्रंप की आख़िरी चेतावनी, NATO-EU में खलबली

Related posts

Leave a Comment