दांव नहीं, धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट- नीतीश की बिजली, पेंशन और नौकरी

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

बिहार की राजनीति एक बार फिर से गरम तवे पर पड़ी रोटी बन चुकी है। हर पार्टी पलटने को तैयार है, लेकिन नीतीश कुमार ने चुपचाप तवे की आंच ही बदल दी है। कुछ सोच रहे थे कि नीतीश जी थक गए हैं, लेकिन भाईसाहब, बुजुर्गों के वोट बैंक में हलचल मच चुकी है और विपक्ष की नींद उड़ चुकी है

125 यूनिट बिजली फ्री = गांव में ‘करंट’ नहीं, वोट में करंट

1 करोड़ 86 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को नीतीश सरकार ने दे दी फ्री बिजली की सौगात। 125 यूनिट तक बिल फ्री – सीधा लाभ गरीब, निम्न-मध्यम वर्ग को। सर्वे में 63% लोगों ने कहा, इससे सरकार की वापसी तय।

विपक्ष अब UPS ढूंढ रहा है, क्योंकि नीतीश जी ने पावर कट नहीं, वोट कट का इलाज कर दिया है

पेंशन में बंपर बढ़ोतरी = बुजुर्गों का दिल जीता, विपक्ष का BP बढ़ा

नीतीश कुमार ने बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 कर दी।

1 करोड़ 12 लाख लाभार्थी सीधे जुड़ गए। इसका मतलब? बुजुर्ग बोले – बेटा ना सही, नीतीश चाचा हैं हमारे लिए काफी।

सियासी विश्लेषकों ने कहा – “इससे वोट नहीं, पूरा वार्ड झुक सकता है।”

1 करोड़ युवाओं को नौकरी का वादा = गेम चेंजर या वोट चेंजर?

अब तक दिए:

  • 10 लाख सरकारी नौकरियां

  • 39 लाख रोजगार

अब लक्ष्य:

  • 50 लाख नए रोजगार

  • 12 लाख सरकारी नौकरियां

  • और अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी

मतलब ये कि नीतीश जी ने UPSC लेवल के वादे कर दिए, अब तैयारी बच्चों की नहीं, विपक्ष की होनी चाहिए।

सर्वे से निकला सच – नीतीश अब भी जनता की पसंद

C-Voter सर्वे के अनुसार:

  • 65% जनता नीतीश को दोबारा मुख्यमंत्री देखना चाहती है।

  • वोटरों में से युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, किसान – सभी टारगेट पर।

नीतीश जी ने हर वर्ग के लिए “कुछ तो दिया है”, विपक्ष अब खोज रहा है कि “हम क्या दें?”

नीतीश जी की रणनीति = “साइलेंस ऑन स्क्रीन, स्टॉर्म बिहाइंड द सीन्स!”

नीतीश कुमार पर विपक्ष को लगा कि “अब ये आउट ऑफ गेम हैं” लेकिन वो निकले “राजनीति के महेंद्र सिंह धोनी” – आखिरी ओवर में चुपचाप छक्का! बिहार की जनता कह रही है –

“ये तो वही पुराना खिलाड़ी है, बस नई बैटिंग पोजिशन में आ गया है।”

“अब बिजली से फ्रीज़ में दूध भी रखेंगे और वोट भी देंगे।”

चुनावी हवा में नीतीश ने लगा दी चुपचाप आंधी!

बिजली + पेंशन + रोजगार
= वोट बैंक का रामबाण फॉर्मूला

विपक्ष अब सोशल मीडिया पर मीम्स बना रहा है, लेकिन नीतीश जी फॉर्म भरवा रहे हैं।

BB19 में ‘मां-बेटा’ ड्रामा 2.0! फैंस बोले – ये तो पहले भी देखा है!

Related posts

Leave a Comment