नीतीश कैबिनेट मीटिंग: सड़क, होटल, परीक्षा फीस – Upgrade पैक आ गया है!

Ajay Gupta
Ajay Gupta

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक इतनी तेजी से निपटी, जैसे Netflix पर Fast-Forward में चल रही हो। कुल 16 एजेंडों पर मुहर लगी, और हर फाइल को देखकर ऐसा लगा जैसे उसे देखकर कोई कह रहा हो – “Approved भाई, अगला लाओ!”

पथ निर्माण विभाग: रोड पे रोड पे रोड…

पहला Proposal आया – NH-30 को 2 लेन से 4 लेन में अपग्रेड करना है।
लागत? ₹539.19 करोड़ – यानी सड़क उतनी चौड़ी जितनी लंबी आम आदमी की Wishlist।

दूसरा Proposal – राजगीर खेल परिसर से इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम तक 7.40 किमी का 4 लेन रोड
लागत? ₹363.99 करोड़ – ताकि खिलाड़ी ट्रैफिक में ना फंसे और क्रिकेट स्टेडियम सीधा एंट्री मारे!

वित्त विभाग: पैसा ही पैसा होगा…

  • भविष्य निधि निकासी की मंजूरी – कर्मचारी खुश।

  • ₹1000 करोड़ GRF में इन्वेस्ट – सरकार भी खुश।

  • ई-लाभार्थी पोर्टल में ₹5.30 करोड़ – पोर्टल भी अब प्रीमियम में जाएगा।

प्रशासनिक फैसले: छुट्टी और छूट दोनों साथ

  • 2026 की छुट्टियों की लिस्ट Final – आधे लोग Already ट्रिप प्लान कर रहे होंगे।

  • सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में ₹100 फीस – बाकी ₹900 अब चाय और मुरमुरे में खर्च होंगे।

टूरिज्म डिपार्टमेंट: बिहार बनेगा अगला गोवा?

  • राजगीर में दो 5 स्टार होटल, वैशाली में एक रिसॉर्ट – अब लड़कियां कहेंगी “चलो बिहार घूमने!”

  • गन्ना विभाग ने भी मीठा फैसला लिया – ईख सेवा नियमावली पास।

Teachers & Freedom Fighters को मिला सम्मान

  • शिक्षक पुरस्कार राशि ₹15,000 से ₹30,000 – यानी अब पुरस्कार लेने में भी Motivation दोगुना।

  • उपेंद्र नाथ वर्मा जी की जयंती अब राजकीय समारोह – इतिहास को फिर से याद किया जाएगा।

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की नई Guidelines

  • नियमावली में संशोधन – अब शायद वो भी कहें, “धन्यवाद सरकार जी!”

नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक में फैसले इतने तेजी से पास हुए, जैसे Netflix पर स्किप इंट्रो मार दी हो। सड़कों से लेकर सरकारी नौकरी की फीस तक, सब कुछ “Upgrade Mode” में है। ये विकास की रफ्तार है या चुनावी गियर – इसका जवाब तो शायद 2026 की वोटिंग मशीन ही बताएगी!

प्यार में पागल पत्नी ने पति को ड्रम में भर दिया! अलवर से फरार कपल गिरफ्तार

Related posts

Leave a Comment