
अफ्रीकी देश Nigeria के उत्तरी हिस्से में स्थित Niger State एक बार फिर हिंसा की आग में झुलस गया है। शनिवार शाम Kasuwan-Daji गांव पर सशस्त्र हमलावरों ने ऐसा हमला किया कि पूरा इलाका लाशों और आग के हवाले हो गया।
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में कम से कम 30 ग्रामीणों की मौत हुई है, जबकि चर्च और गांव के लोगों का दावा है कि यह आंकड़ा 40 से ज्यादा हो सकता है। कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
तीन घंटे तक चला तांडव, बाजार और घर जले
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने Borgu Local Government Area में घुसते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद स्थानीय बाजार और दर्जनों घरों को आग के हवाले कर दिया गया।
हमला करीब तीन घंटे तक चला, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान सुरक्षा बल मौके पर नहीं पहुंचे।
“डर इतना है कि हम अपने मारे गए परिजनों के शव तक उठाने नहीं जा पा रहे,” — एक स्थानीय ग्रामीण
Kidnapping Crisis: बच्चों सहित कई लोग अगवा
Kontagora Diocese के कैथोलिक चर्च प्रवक्ता Rev. Father Stephen Kibirat ने बताया कि इस हमले में बच्चों सहित कई ग्रामीणों का अपहरण किया गया है।
उन्होंने इसे “crime against humanity” यानी मानवता के खिलाफ अपराध बताया।

जंगल बने आतंकियों का सुरक्षित ठिकाना
पुलिस के अनुसार, हमलावर National Park Forest और Kabe इलाके से आए थे। ये घने जंगल लंबे समय से सशस्त्र गिरोहों और अपहरणकर्ताओं के सुरक्षित अड्डे बने हुए हैं।
यही वो इलाके हैं जहां कमजोर प्रशासन और सरकारी गैर-मौजूदगी अपराधियों को खुली छूट देती है।
Flashback: 300 स्कूली बच्चे भी हो चुके हैं अगवा
गौरतलब है कि नवंबर में इसी क्षेत्र के पास Papiri community से एक कैथोलिक स्कूल से 300 से ज्यादा छात्र और शिक्षक अगवा किए गए थे।
लगातार हो रही घटनाओं ने Nigeria’s internal security system पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Ground Reality Check
नाइजीरिया में हर हमले के बाद वही रटा-रटाया बयान— “जांच जारी है, सुरक्षा बढ़ाई जाएगी” लेकिन सवाल वही है- जब गांव जल रहा था, तब सरकार कहां थी?
Lohri 2026 पर शुक्र की एंट्री! इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत की अलमारी
