रॉन्ग साइड का कहर: स्कॉर्पियो की टक्कर, नासिक में 4 मौतें

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

महाराष्ट्र के नासिक में एक भीषण सड़क हादसे ने एक बार फिर रॉन्ग साइड ड्राइविंग की खतरनाक हकीकत सामने ला दी।
चाचड़गांव टोल प्लाजा के पास दो कारों—स्कॉर्पियो और अर्टिगा—की तेज टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, नासिक से पेठ की ओर जा रही अर्टिगा जैसे ही चाचड़गांव टोल प्लाजा के पास पहुंची, तभी रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों में तीन लोग राजस्थान के बताए जा रहे हैं:

  • छोगालाल हीरालाल गुर्जर (75) – राजसमंद
  • किशनलाल हीरालाल गुर्जर (45) – राजसमंद
  • पूनम गुर्जर (40) – राजसमंद

इसके अलावा, शाहरुख खान फराकत खान (28) — दादरा नगर हवेली, जो अर्टिगा चला रहा था, उसकी भी मौत हो गई।

6 लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

दोनों कारों में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को नासिक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस जांच में क्या सामने आया?

प्रारंभिक जांच में साफ हुआ है कि स्कॉर्पियो गलत दिशा (Wrong Side) से आ रही थी। तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

भारत की सड़कों पर एक अघोषित नियम चलता है— “जहां जगह मिले, वहीं से चला लो” लेकिन नासिक हादसा याद दिलाता है कि रॉन्ग साइड सिर्फ जुर्माना नहीं, सीधा मौत का टिकट भी हो सकता है।

सवाल वही पुराना है—क्या सड़क सुरक्षा सिर्फ पोस्टर तक सीमित रहेगी?

व्हाइट कॉलर टेरर के बाद ‘चाइल्ड स्पाई’! पाकिस्तान ने बच्चों को बना दिया हथियार

Related posts

Leave a Comment